Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

बांगरोद सेक्शन में टॉवर वैगन की चपेट में आया व्यक्ति

-एकाएक ब्रेक की सुविधा, फिर भी घटना बड़ी लापरवाही मानी जा रही है।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेल मंडल के बांगरोद स्टेशन पर गुरुवार को टॉवर वैगन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर से घायल हो गया। घटना से टीआरडी विभाग के जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया।
मालूम हो कि टॉवर वेगन में केवल इंजिन के आकार की कैब होती है। इसे आसानी से कम दूरी पर ब्रेक लगाकर रोका जा सकता है। इसलिए वैगन से किसी के रन ओवर होने जैसी नौबत आने की संभावना नहीं रहती है।
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10.25 बजे यह घटना हुई है। ड्राइवर उम्मीद सिंह बांगरोद सेक्शन के डाउन लाइन से टॉवर वैगन लेकर जा रहा था। तभी 661/28 किमी पर एक व्यक्ति इसकी चपेट में आ गया।
इधर, बताया जा रहा कि टॉवर वेगन के साथ जिम्मेदार इंजीनियर या कर्मचारी नही थे। साथ ही आवश्यक संसाधन भी नहीं थे।

यह हुई घोर लापरवाही

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली कि टॉवर वैगन संचालन में घोर लापरवाही बरती गई। वैगन के लिए नियुक्त तीनों एसएसई में से एक भी साथ नहीं था। घटना के वक्त ये रतलाम डिपो में मौजूद थे। सूचना पर बाइक से बांगरोद की ओर भागे।
एक अन्य लापरवाही वैगन में घायल को लाने ले जाने के लिए स्ट्रेचर भी नहीं उपलब्ध था। घटना के बाद इंजीनियर रतलाम से स्ट्रेचर लेकर गए। टॉवर वैगन की स्पीड अधिकतम 60 से 70 प्रति घंटा रहती है। इतनी गति में हादसा होने से भी सवाल खड़े हो रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.