बाबा साहेब के सपनों का यह आयोजन…शिक्षित समाज के प्रकल्प के मुताबिक विद्यार्थियों को बांटेंगे पाठ्य सामग्री
-डॉ. अम्बेडकर जयंती पर ऑल इंडिया एससी, एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन द्वारा रविवार को आयोजन।
न्यूज जंक्शन-18

रतलाम। 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य पर उनके शिक्षित समाज के सपने के अनुरूप ऑल इंडिया एससी, एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन रतलाम मंडल द्वारा स्कूली गरीब विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की जाएगी। वृद्धाश्रम में भी वृद्धजनों को चाय, नाश्ता व फल वितरित किए जाएंगे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आरसी वर्मा (मंडल अध्यक्ष) व पीएन वर्मा (मंडल मंत्री) ने बताया कि बाबा साहेब जन्म जयंती पर 14 4.2024 रविवार को सुबह 8.30 बजे बिरियाखेड़ी स्थित वृद्ध आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को चाय, नाश्ता एवं फल वितरित किए जाएंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट में आयोजन होगा। यहां गांधी नगर स्थित प्रायमरी शासकीय स्कूल के बच्चों को स्कूल बैग तथा कापियां वितरण की जाएगी।पदाधिकारियों ने उपरोक्त प्रोग्राम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति देने की अपील की है।
