Logo
ब्रेकिंग
सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री

मेमू ट्रेन की सौगात…उज्जैन-चित्तौड़गढ़ के बीच 12 मार्च से चलेगी, व्हाया फतेहाबाद, रतलाम होकर रहेगा रूट

-ट्रेन को पीएम नरेंद्र मोदी हरी झंडी देकर करेंगे वर्चुअल शुभारंभ।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेल यात्रियों के लिए फतेहाबाद मार्ग से मेमू ट्रेन  चलने का इंतजार खत्म हुआ है। उज्जैन-चित्तौड़गढ़-उज्जैन व्हाया फतेहाबाद मेमू ट्रेन 12 मार्च से चलाई जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी ट्रेन को उज्जैन से रवाना करने के लिए हरी झंडी देकर वर्चुअल शुरुआत करेंगे।
मालूम हो कि रेल यात्रियों को उज्जैन व चित्तौड़ आने-जाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल जाएगा। यह ट्रेन उज्जैन से सुबह 10.30 बजे चलकर दोपहर 1.30 बजे रतलाम आएगी। शाम 5.20 बजे चित्तौड़ पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्तौड़ से शाम 5.40 बजे चलकर रात 9.10 बजे रतलाम आएगी। रात 11.50 बजे यह ट्रेन उज्जैन पहुंचेगी। मामले में रेल फैंस क्लब के प्रमोद भंडारी ने कहा कि यात्रियों की इस सौगात के लिए क्लब के सदस्य लगातार उज्जैन सांसद के संपर्क में रहकर मांग उठाते आए। उज्जैन से ट्रेन के शुभारंभ पर क्लब के सदस्य उज्जैन पहुंचेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds