Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

स्व. माहुरकर ट्रॉफी…. अकाउंट्स, इलेक्ट्रिकल, डीजल शेड, जीआरपी की टीमों की फ़तह

 

-अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई।

न्यूज़ जंक्शन -18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री स्व. दादा जे.जी माहुरकर की स्मृति में रेलवे खेल मैदान में आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन अकाउंट्स, इलेक्ट्रिकल, डीजल शेड व जीआरपी की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
इससे पहले चेतना खेल मेला के संयोजक मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती अध्यक्ष गोपाल मंडवारिया एवं सचिव अनुज शर्मा, सीनियर डीएमई प्रमोद कुमार मीणा, सीनियर डी.ई (टी.आर.डी) सौरभ गोयल अतिथि रहे। इन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उनके साथ मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं अध्यक्ष प्रताप गिरी भी साथ रहे। मैच की शुरुआत करवाई गई। मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया कि दूसरे दिन चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मैच अकाउंट्स और मेडिकल के बीच खेला गया। यह मैच अकाउंट्स ने 9 विकेट से जीत लिया। राहुल खरे मैन ऑफ द मैच रहे।
दूसरा मैच इलेक्ट्रिकल और सी एंड डब्लू के बीच खेला गया। जिसे इलेक्ट्रिकल ने 15 रनों से जीत लिया। रामजीत मीणा मैन ऑफ द मैच रहे।
तीसरा मैच डीजल शेड और महू के बीच खेला गया। डीजल शेड ने 14 रनों से जीत दर्ज की। राकेश मैन ऑफ द मैच रहे।


इसी तरह चौथा मैच जीआरपी और आरएसी टीएल के बीच खेला गया। जिसे जीआरपी ने 27 रनों जीता। हेमंत कुमार मैन ऑफ द मैच रहे।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल राठौड़ ,सहायक मंडल मंत्री महेंद्र सिंह गौतम व योगेश पाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी सीडब्ल्यूसी गौरव संत व महेंद्र राठौड़, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान शाखा सचिव गौरव ठाकुर, रणधीर सिंह गुर्जर, दीपक गुप्ता,अरविंद शर्मा, मनोज खरे, वापी चौधरी, आशाराम मीणा, अशोक टंडन, सुमित गर्ग, अमित चौहान, अश्विन अलेक्जेंडर, इमरान खान, शेखर राव,चांद खान सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.