Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

दादी की इच्छा हुई पूरी…हेलीकॉप्टर से आए दूल्हे राजा, हेलीपैड पर दी बिदाई

-नामली में शादी की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हा-दुल्हन हवाई मार्ग से रवाना।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। घर की बुजुर्ग दादी की इच्छा आखिर पूरी कर परिवार ने हेलीकॉप्टर से पोती की बिदाई करवाई गई। नामली निवासी ठा.राजेन्द्र सिंह सोलंकी के घर पुत्री चेतना कुंवर की शादी 6 मार्च हुई। ग्राम मोसार जिला धार निवासी ठा. गजराज सिंह डोडिया के पुत्र रविराज सिंह हेलीकॉप्टर से नामली उतरे। शादी के बाद परिजन नामली में बनाए गए हेलीपैड पर बिदाई देने पहुंचे तथा कुछ ही मिनट में नव दम्पत्ति हवाई मार्ग से रवाना हो गए।

इसलिए मंगवाया हेलीकॉप्टर

दरअसल शादी तय होने के बाद दूल्हे राजा रविराज सिंह को पता चली कि उनकी होने वाली दादी सास की इच्छा है कि दुल्हन चेतना कुंअर की बिदाई हेलीकॉप्टर से होना चाहिए। तब दूल्हे ने अपनी मंगेतर की दादी का मान रखने के लिए किराए से हेलीकॉप्टर का इंतजाम करवाया। परिजनों ने 6 मार्च को शादी की रस्म पूरी करने के बाद हेलीकॉप्टर से बिदाई करवाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.