सेड न्यूज….छोड़कर चले गए पत्रकार भाई इंगित, मुखाग्नि देती बेटी को बमुश्किल संभाला, बोली-पापा उठो न्यूज लिखने जाना है
-फुट-फुटकर रोती रही बेटी, ग़मगीन नजारा देख सभी की आंखें हुई नम।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। किसे पता था कि खबरों में हरपल अपडेट रहने वाले, खुश मिजाज व मुस्कुराकर मिलने वाले पत्रकार साथी भाई इंगित गुप्ता (48) हमारे बीच नहीं रहेंगे। प्रसिद्ध साहित्यकार स्व. सुरेश गुप्ता आनंद के सुपुत्र वरिष्ठ पत्रकार इंगित का इंदौर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान ह्दयगति रूकने से निधन हो गया। रविवार सुबह जवाहर नगर स्थित मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इकलौती बेटी कांची ने मुखाग्नि दी। निधन की खबर सुनकर सभी स्तब्ध थे। बेटी का रो-रोकर बुरा हाल था। कह रही थी पापा उठो न्यूज लिखने जाना है…। कुछ समझ नहीं पा रही थी। लगातार पिता से बतियाती रही। नज़ारा देखकर सभी की आंखें नम हो उठी। दरअसल इंगित भाई को बेटी पर गर्व था। पढाई में होशियार कांची का एमबीबीएस में प्रथम वर्ष है। बार-बार कहते थे कि बेटी का कोर्स कम्प्लीट होने के बाद चिंतामुक्त जीवन बिताएंगे।

स्वर्गीय गुप्ता की अंतिम यात्रा रविवार सुबह डोंगरे नगर स्थित उनके निवास से निकाली गई। जवाहर नगर मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। पत्रकारगणों सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कई वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े इंगित कलम के धनी थे। वर्तमान में वे IV News, अम्बर नेटवर्क तथा हैलो हिंदुस्थान के स्थानीय प्रतिनिधि थे। साथ ही रतलाम प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई के हाल ही में कोषाध्यक्ष बने थे। विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े रहे।
उनकी अंतिम यात्रा में रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश गोस्वामी, सचिव यश शर्मा, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश जैन, जिला जनसंपर्क अधिकारी शकील खान,उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, अमित निगम, पत्रकार शरद जोशी, गोविंद उपाध्याय, तुषार कोठारी, सौरभ कोठारी, विजय मीणा, नरेंद्र जोशी, अरुण त्रिपाठी, नीरज शुक्ला, प्रियेश कोठारी, सुधीर जैन,भेरूलाल टांक, सुशील खरे,असिम राज पांडे, के.के. शर्मा, किशोर जोशी, संजय कोठारी, अदिति मिश्रा, विनोद वाधवा, साजिद खान, चंद्र प्रकाश सोलंकी,नीरज बरमेचा, राजू केलवा, समीर खान,दीपेंद्र सिंह ठाकुर, उदित अग्रवाल, सिकंदर पटेल, गोवर्धन चौहान, विपिन त्रिवेदी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौटाला, भाजपा नेता गोविंद काकानी, पूर्व पार्षद पवन सोमानी, यतेंद्र भारद्वाज, जयेश राठौर सहित काफी संख्या में पत्रकारगण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक एवं राजनैतिक दल के कार्यकर्ता शामिल थे।
