Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

मैं जलज बोल रहा हूं…शहरवासी करेंगे जलज जी का स्मरण

-‘हम लोग’ का आयोजन 25 फरवरी को।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। प्रख्यात रचनाकार, कवि एवं अनुवादक डॉ. जयकुमार ‘जलज’ का शहर के बुद्धिजीवी गणमान्यजन एवं उनसे जुड़े विद्यार्थी स्मरण करेंगे । ‘हम लोग’ द्वारा 25 फरवरी, रविवार को प्रातः 11 बजे सजनप्रभा सभागृह में दिवंगत साहित्यकार डॉ. जलज की स्मृति में सभा ” मैं जलज बोल रहा हूं” का आयोजन किया जा रहा है ।
उक्त आशय की जानकारी ‘हम लोग’ के अध्यक्ष सुभाष जैन ने दी। ‘हम लोग’ की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस आयोजन में डॉ. जलज की कविताओं एवं उनके छायाचित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। आयोजन में शहरवासी उपस्थित रहकर जलज जी का स्मरण करेंगे और उनसे जुड़े संस्मरणों को साझा करेंगे। बैठक में हम लोग के सचिव ओम प्रकाश ओझा , डॉ.पदम घाटे, डॉ.अभय पाठक , महावीर वर्मा , कैलाश व्यास, लगन शर्मा, अशोक शर्मा, आशीष दशोत्तर उपस्थित रहे। हम लोग ने शहरवासियों से स्मृति आयोजन में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.