Logo
ब्रेकिंग
संतों के करकमलों से संत आचार संहिता एवं मार्गदर्शिका’ पुस्तक का विमोचन रतलाम में शिक्षा क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ संन्यास स्वर्ण जयंती वर्ष....राष्ट्र संत हरिराम जी शास्त्री महाराज लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्... लूणी रीछा स्टेशन पर मचा हड़कंप.... ट्रेन में धुंआ निकलते ही घबराए यात्री कोच से बाहर आ गए रतलाम में पहली बार पट्टाभिषेक महोत्सव का नज़ारा....पंचामृत से अभिषेक, मंत्रोच्चार के बीच आनंद गिरी मह... मंदसौर टावर वेगन डिरेलमेंट का फंसा पेंच....मामले को दबाने में उलझे जिम्मेदारी, व्हील बदलना पड़ रहा भा... नन्ही शतरंज प्रतिभा का कमाल...कायरा नैनानी मप्र राज्य शतरंज चैंपियनशिप अंडर-7 वर्ग में शानदार प्रदर्... डाक्टरी जांच पर सवाल....बड़ौदा ड्यूटी पर गए लोको पायलट भगीरथ मीणा का हार्टअटैक से निधन, आधे घंटे पहले... रेलवे फाउंटेन के चेम्बर जाम, गनीमत है कुत्ते नहीं बैठ रहे, पेयजल स्थान पर गंदगी, यात्री पानी पिए तो ... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा.... नानीबाई का मायरा कथा में लीन हुए श्रद्धालु, छप्पन भोग के सा...

मेडम प्लीज़… अनुकंपा प्रकरणों पर उदारतापूर्वक विचार किया जाए, मेहरबानी होगी

-एक दिवसीय दौरे पर रतलाम आई सीपीओ मंजुला सक्सेना से मिले रेल संगठन पदाधिकारी ने की मांग।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे मुख्य कार्मिक अधिकारी (सीपीओ) श्रीमती मंजुला सक्सेना बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर रतलाम आई। इनसे मिले रेल संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि मेडम प्लीज, अनुकंपा प्रकरणों पर उदारतापूर्वक विचार किया जाए। निदान किया तो बड़ी मेहरबानी होगी।
इससे पहले सीपीओ सक्सेना ने यहां डीआरएम रजनीश कुमार से मुलाकात की। इसके बाद वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरिमा भटनागर से विभागीय मामलों को लेकर गहन चर्चा की। इस दौरान वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन तथा ऑल इंडिया एसटीएससी रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने भेटकर उनसे कर्मचारियों की मांगों के निदान को लेकर चर्चा की। सक्सेना ने मामलों को समझा तथा निदान के प्रयास के लिए आश्वस्त किया।

पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाए

वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मंडल मंत्री अभिलाष नागर के नेतृत्व में मुख्य कार्मिक अधिकारी श्रीमती सक्सेना का स्वागत किया। प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती भटनागर भी उपस्थित रही तथा 7 बिंदुओं पर चर्चा की गई।
1- रतलाम मंडल में अनुकंपा नियुक्ति के अस्वीकृत प्रकरणों पर उदारतापूर्वक विचार कर स्वीकृत किए जाए।
2- रतलाम मंडल में रिक्त शेष डिप्टी सीटीआई ग्रेड पे 4200/- के पदों पर सीनियर सीसीटीसी ग्रेड पे 2800/- के पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाए।
3- रतलाम मंडल कार्यालय द्वारा जारी लोकल स्थानांतरण नीति में संशोधन किया जाए।
4- आपसी स्थानांतरण के केसों को स्वीकृत किए जाए।
इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे, योगेश पाल, जेसी बेंक डायरेक्टर वाजिद खान, शाखा सचिव दीपक गुप्ता, बापी चौधरी, बापू सिंह, अशोक टंडन, अनमोल शर्मा, गगनदीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

मु. लोको निरीक्षक की पेमेंट विसंगति का ध्यानाकर्षण

वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन रतलाम मंडल के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के नेतृत्व में श्रीमती सक्सेना से सौजन्य भेंट की गई। उन्हें मंडल में चल रही मुख्य लोको निरीक्षक की पेमेंट संबंधी विसंगति के बारे में अवगत कराया। सक्सेना ने आश्वासन दिलाया कि तुरंत ही इसका निराकरण किया जाएगा। साथ ही 2018 के सीसी टीसी कर्मचारियों की विसंगतियों के बारे में श्रीमती सक्सेना ने आश्वासन दिलाया कि इसको भी शीघ्र ठीक किया जाएगा। इस अवसर पर यूनियन की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेष तिवारी, सहायक मंडल मंत्री हरीश चंदवानी, ह्रदेश पांडे, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, सामान्य शाखा सचिव पंकज पवार, सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के कोषाध्यक्ष कपिल गुर्जर, मुख्य लोको निरीक्षक दिनेश रावत, पीके विश्वास, मुकेश सोनी के अलावा अन्य यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

अनुकंपा नियुक्ति की बात ही दोहराई

ऑल इंडिया एससी /एसटी रेलवे इम्प्ला. एसो. रतलाम द्वारा रतलाम के मंडल अध्यक्ष आरसी वर्मा व मंडल मंत्री पीएन वर्मा के नेतृत्व में श्रीमती सक्सेना का स्वागत किया गया। कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया गया। कहा कि कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने, लोको निरीक्षक को सटेपिंग दिए जाने को लेकर मांग की गई। जिस पर सहानुभूतिपूर्ण विचार कर जल्दी से जल्दी हल करने का आश्वासन भी दिया गया। इस मौके पर मंडल कार्मिक अधिकारी भटनागर, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष मोहनलाल मीना, मंडल कोषाध्यक्ष रामप्रकाश शाक्य, रामावतार वर्मा, मनीष काम्बले, मुकेश मालवीया, मुकेश मीना, रणवीर सिंह, यसवंत केथवास, ओमप्रकाश बडगोतिया और सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.