Logo
ब्रेकिंग
सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री

सुश्राविका कमला बाई सिंघवी ने 21 दिनी संथारा के साथ दीक्षा लेने के उपरांत मोक्ष मार्ग को सुगम बनाया

-सैलाना में जुटे हजारों समाजजन, लगे जय जयकार के नारे।

-सिंघवी ने पूर्व में पति एवं पुत्री को जैन भगवती दीक्षा प्रदान करवाई थी।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम, सैलाना। सैलाना नगर की सुश्राविका कमला बाई 21 दिनी संथारा के साथ शुक्रवार को जैन भगवती दीक्षा लेने के उपरांत संयम ग्रहण कर मोक्ष मार्ग (देह त्याग) को बनाया सुगम।

बता दें कि रतन मुनि जी मसा की सांसारिक धर्म सहायिका कमला बाई का पूर्ण चेतना के साथ संथारा संलेखना 24 दिसंबर से लगातार गतिशील था।

इंदौर से उग्र विहार करते हुए विदुषी महासतीजी संयम प्रभा जी मसा आदि ठाणा-8 व आचार्य हीरा मुनि जी मसा की अज्ञानुवर्ती सरलमना सरोज श्रीजी मसा आदि ठाणा-3 की प्रेरणा से संथारा साधिका पूज्य बाई जी ने जैन भगवती दीक्षा अंगीकार करने की भावना व्यक्त की थी। सुश्राविका नगरपालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा की बहन अनीता करुण कुमार संघवी के सासु है। बेटे वर्धमान स्थानक वासी श्रावक संघ के अध्यक्ष करुण कुमार संघवी, विजय कुमार संघवी व संघवी परीवार सैलाना ने जैन भगवती दीक्षा हेतु अपनी आज्ञा प्रदान की थी।

 

तदनुसार राष्ट्र संत आचार्य भगवंत पू. श्री आनंद ऋषि जी म.सा. की  सुशिष्या, युवाचार्य महेंद्रऋषि जीम.सा., उपाध्यक्ष प्रवीणऋषि जी म.सा., महाराष्ट्र प्रवर्तक  कुंदनऋषि जी म. सा. की आज्ञा से मालवकीर्ति उपप्रवर्तनी पूज्य कीर्तिसुधा जी म.सा. की नैश्राय में बेटी महाराज पूज्य श्री नूतनप्रभा जी महाराज साहब के मुखारविंद से करेमि भंते का पाठ शेष विधि पू.श्री आराधना श्री जी म. सा.ने पूर्ण करवाया। पौष सुदी एकम विक्रम संवत 2080 दिनांक 12 जनवरी 2024 शुक्रवार कमलाबाई सिंघवी को सैलाना में संयम ग्रहण करवाया।

पति व पुत्री को जैन भगवत दीक्षा करवाई

 

सिंघवी परिवार में यह अविस्मरणीय क्षण है, जब श्रीमती कमलादेवी सिंघवी ने पूर्व में पति को एवं पुत्री को जैन भगवती दीक्षा प्रदान करवाई थी। आज अपने जीवन के अंतिम समय को सार्थक करते हुए स्वयं ने चौविहार संथारा के साथ दीक्षा ग्रहण की। समाजजनों का कहना है कि परिवार धन्य हो गया, जिन्होंने उन्हें आज्ञा प्रदान की।आचार्य पूज्य उमेश मुनी जी म सा अणु  की शिष्या विदुषी महासति जी पूज्या संयम प्रभा जी म सा आदि ठाणा 8 की मंगलमय उपस्थिति रही। आचार्य श्री हीरा मुनी जी म सा की आज्ञानुवर्ती सरलमना पूज्या सरोज श्री जी म सा आदि ठाणा 3 की प्रेरणा से संथारा ग्रहण किया था। हर्ष और उत्कृष्ट भावों के साथ आपके पुत्र वर्धमान स्थानक वासी श्रावक संघ के अध्यक्ष करुण कुमार संघवी एवं विजय कुमार संघवी एवं संघवी परिवार सैलाना ने सहर्ष आज्ञा प्रदान की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds