Logo
ब्रेकिंग
पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ...

भाजपा के अंत्योदय से कई परिवारों का पक्के आवास का सपना पूरा हुआ – चेतन्य काश्यप

– ग्राम मथुरी एवं शहर के वार्ड क्रमांक 22 एवं 17 में नुक्कड़ सभाओं को किया संबोधित.।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम।
भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने गुरूवार को ग्राम मथुरी और वार्ड क्रमांक 22 और 17 में पांच स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं ली। इस दौरान काश्यप ने आमजन को भाजपा की प्रदेश और नगर सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से अवगत कराया और भविष्य में रतलाम को नगर से महानगर बनाने का संकल्प व्यक्त किया। आम सभाएं ग्राम मथुरी, रतलाम के शंकरगढ़, करण नगर, झंडा चौक ईश्वर नगर और चामुंडा माता चौक खेतलपुर में आयोजित की गई थी।
काश्यप ने कहा कि भाजपा ने अंत्योदय को साकार करते हुए सर्वहारा वर्ग का विकास किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना की वजह से कई पक्के मकान बने है। पहले कई परिवार कच्चे मकान में निवास करते थे लेकिन आज पक्के मकान का सपना पूरा हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना से बहनें आत्मनिर्भर और सशक्त बनी है। उनके जीवन में बदलाव आया है। मुख्यमंत्री ने सबके बारे में सोचा है। रतलाम में प्रधानमंत्री ने मेगा इंडस्ट्रियल पार्क का शिलान्यास किया है और रतलाम को मालवा का प्रमुख औद्योगिक एवं व्यापारिक केन्द्र बनाने की बात खुद रतलाम आकर कही है। इससे यहां के युवाओं को अब काम के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।


महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अभी रतलाम आए थे। उन्होने आप सभी को नमस्कार कहा है। मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना शुरू कर महिलाओं और बेटियों का मान-सम्मान बढ़ाया है। आपके क्षेत्र में जो कार्य हो रहा है, उसमें विधायक निधि से बहुत काम हुए है। पहले कई परिवार कच्चे मकानों में रहते थे लेकिन आज प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से स्वयं के पक्के घर में रहने लगे है। यह सब मोदी जी और विधायक जी के प्रयासों से बने है।
विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के शासन में देश ने बहुत तरक्की की है। उन्होंने गरीबों को मुफ्त में मिलने वाला राशन अब अगले पांच साल तक मुफ्त देने का वादा किया है। प्रधानमंत्री जो बोलते है, वो करते है।
नुक्कड़ सभा के दौरान विधानसभा सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, कृष्ण कुमार सोनी, मयूर पुरोहित, पार्षद विशाल शर्मा, अनिता कटारा, मथुरी में सरपंच रूपचंद पाटीदार, वार्ड संयोजक शंभूलाल पाटीदार, बसंतीलाल धाकड़, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार, हेमंत राहोरी, पीरूलाल सोवणचा, गोपाल शर्मा, प्रहलाद पंवार आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.