Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप

झुग्गी झोपड़ियों व बस्तियों से महलों तक पहुंच रहे है कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा

श्रीमती बसंती बाई रावत ने अपने हाथों से पारस सकलेचा व मयंक जाट को मिठाई खिलाई, विजयी भव: का दिया आशीर्वाद…।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। कांग्रेस प्रत्याशी पारस दादा का जनसंपर्क सिखवाल नगर स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुआ। हनुमान जी के दर्शन के पश्चात दादा को क्षेत्र की जनता ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि दादा आप ही गरीबो की सुध ले सकते हो आप ही हमारे मोहल्ले में आए हो दादा आप जरुर जीतोगे। बुजुर्गों से आशीर्वाद के बाद दादा क्षेत्र में निकले, जगह जगह दादा का स्वागत पुष्प माला से किया गया। जवाहर नगर में पार्षद आशा राजीव रावत के घर पर  पारस दादा पहुंचे और उनका भव्य स्वागत किया गया यहाँ राजीव रावत की माताजी श्रीमती बसंती बाई रावत ने अपने हाथों से पारस सकलेचा व युवा नेता मयंक जाट को मिठाई खिलाई और विजयी भवः काआशीर्वाद दिया। स्कूल की बच्चियों ने दादा का स्वागत किया। स्वागत के प्रतिउत्तर में दादा ने बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद देते उनका मुह मीठा करवाया।

कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा का जनसम्पर्क राम मंदिर से प्रारंभ होकर जवाहर नगर सब्जी मंडी ए-कॉलोनी, मांगीलालजी चावंड की गली, अकोदिया वकील साहब, मामू की चक्की, जवाहर नगर ई एक्स कॉलोनी, पार्षद श्रीमती आशा रावत के घर, चार बत्ती, ईश्वर बाबाजी की लाईन, बंटी मरमट की दुकान, गणेश मंदिर के सामने निवास पहलवान के मार्केट, अंबेडकर नगर बस्ती, सज्जन मिल रोड़, वार्ड क्र. 12 पदमश्री वाली गली, 80 फीट रोड़, गली नंबर 7, एम. बी. नगर, मनीष नगर, विद्या विहार, गली नं. 8, मुरली अवतारी के घर समापन हुआ जनसम्पर्क के दौरान क्षेत्र की जनता ने जगह जगह दादा का स्वागत किया और आशीर्वाद दिया।

यह पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता थे मौजूद-

जनसंपर्क के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, प्रेमलता दवे, यास्मीन शेरानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या, कांग्रेस नेता राजीव रावत, कांग्रेस पार्षद आशा रावत, अवीजीत सुराणा, प्रेमलता व्यास  शांतिलाल वर्मा,मांगीलाल जैन, विजय कंडारे कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, सुजीत उपाध्याय, सोनू व्यास, गणेश यादव, विरेन्द्र प्रताप सिंह, उपनेता कमरूद्दीन कचवाय, पार्षद मीनाक्षी सेन, संजय दवे, अनिल झालानी, इक्का बेलूत, नजमा बैलुत,अमरसिंह शेखावत, जोएब आरीफ,मुकेश कोठारी, शांतू गवली टीनू मेन, डा मुस्तफा महू वाला, केज़ार मनासी, भरत सेन, प्रदीप राठौड़, अनिल नांदेचा, अशोक डबरानी, राजेश प्रजापत  , सुशील मेहता ,कुतबी पाया, मंसूर भाई मुस्तफा, जोंटी भाई, कुसुम चाहर, संगीता जी, मुस्तफा भाई आदि कांग्रेस जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।  यह जानकारी नीलू अग्रवाल ने दी।

10 नवम्बर को इन क्षेत्रों में रहेगा दादा का जनसंपर्क-

कांग्रेस प्रत्यक्षी विधानसभा रतलाम के पारस दादा का जनसंपर्क कार्यक्रम 10 नवंबर को सुबह 10 बजे वार्ड नंबर 27 व 37 में रहेगा जो हनुमान मंदिर ऑफिस में कालोनी से प्रारंभ होकर अरिहंत परिसर, समता परिसर ,उकाला रोड, सुदामा परिसर, जय भारत नगर, पटेल बावड़ी ,काजीपुरा भोई मोहल्ला, हरिजन बस्ती, कसाई मंडी, शैरानीपुरा, मरकज मस्जिद, इमाम भाई के घर पर समापन होगा तथा शाम को 5 बजें से वार्ड क्रमांक 38 में वाहिद शैरानी के घर से भंडारी गली, थावरिया बाजार, मोचीपुरा, चींगीपुरा, शनि गली, हरिजन बस्ती, काजीपुरा तथा हाकिमवाड़ा में समापन होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.