Logo
ब्रेकिंग
संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में...

घर-घर बिराजे गणपति गजानंद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 10 दिनी उत्सव की शुरुआत

-अष्टविनायक में तीसरी बार गणेशोत्सव आयोजन, चांदनी चौक में सजी झांकियां
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। 10 दिवसीय गणेशोत्सव के तहत मंगलवार गणेश चतुर्थी पर धूमधाम से गणपति बप्पा धूमधाम से घर-घर बिराजे। गणेश स्थापना का सिलसिला सुबह से लेकर देर रात चलता रहा। अलग-अलग पांडालों में 10 दिनों तक सांस्कृतिक आयोजन सहित नियमित आरती होगी। पहले दिन चांदनी चौक में आकर्षण झांकियां सजाई गई। वही अष्टविनायक में बड़े स्तर पर तीसरा गणेशोत्सव मनाया जा रहा है।
गणेश चतुर्थी को लेकर दिनभर बाजारों में रौनक रही। इस दिन दुकानों से खरीदी गई भगवान गणेश की प्रतिमा विधि-विधान से घरों में स्थापित की गई।
वहीं क्लबो एवं धार्मिक संगठनों द्वारा चार पहिया वाहन, ठेलागाड़ी तो कही बैलगाड़ी में बिठाकर बप्पा पांडालों में स्थापित किए।


रात को चांदनी चौक में जगमगाती झांकियों को निहारने श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।
इस दौरान कालिका माता, चिन्ताहरण गणपति मंदिर, नगर निगम परिसर गणपति मंदिर, उकाला रोड स्थित खड़े गणपति मंदिर में भी शाम को लोगों को विशेष तौर पर भीड़ जुटी रही।

अष्टविनायक में होंगे 10 दिवसीय आयोजन

विनायक मंडल द्वारा तीसरी बार गणेश उत्सव संगम 2023 के तहत शहर की अष्टविनायक रेजिडेंसी एवं विश्वविनायक और लालबाग के रहवासियों के सहयोग से धूम्रपान से गणेश जी की स्थापना की गई।
अष्टविनायक रेजीडेंसी अध्यक्ष सुशील खरे ने बताया कि प्रतिवर्ष 10 दिन का गणेशोत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसमे बच्चों के ज्ञानवर्धक खेल, प्रश्न प्रतियोगिता, महिलाओं एवं पुरुषों के भजन गायन और खेलकूद का आयोजन किया जाता है।

मंडल द्वारा 1 बार के जनसहयोग में 3 कार्यक्रम जैसे जनमाष्टमी गणेश उत्सव और शरद पूर्णिमा के साथ ही भंडारे का आयोजन भी होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.