Logo
ब्रेकिंग
संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में...

रेल यात्रियों की दोबारा फजीहत: मशक्कत कर चालू किया रेलवे ट्रैक दोपहर में फिर धंसा

-अप लाइन को बंद करने के बाद हेड क्वार्टर पर दी सूचना।
-एडीआरएम मौके पर रवाना, दूसरे अधिकारी भी मंडल कार्यालय जमा।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। अमरगढ़-पंच पिपलिया सेक्शन में कड़ी मशक्कत के बाद गत रात शुरू किया अप लाइन का रेलवे ट्रैक मंगलवार को फिर से धंस गया। इसकी सूचना पर ताबड़तोड़ एडीआरएम अशफ़ाक़ अहमद मौके पर रवाना हुए। वही अन्य अधिकारी को भी अलर्ट किया। सभी अवकाश छोड़ मंडल कार्यालय जा पहुंचे है। हालांकि इसकी अभी किसी को भनक नहीं लगने दी गई।
मालूम हो कि दिल्ली मुंबई रूट के रतलाम गोधरा सेक्शन पर रतलाम मंडल सीमा क्षेत्र के अमरगढ़-पंच पिपलिया स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 597 आप लाइन पर ट्रैक धंस गया था। तब से दर्जनों गाड़ियों का परिचालन बाधित रहा। तीन दिनों तक 500 कर्मचारियों की टीम ने कड़ी मशक्कत कर सुधार कार्य किया। मशीनें भी लगाई गई।
इधर, रेलवे पीआरओ ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि पहाड़ी क्षेत्र एवं दुर्गम स्थान होने के बावजूद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में युद्ध स्तर पर कार्य कर चैलेंजिंग कार्य को पूरा किया गया। 18 सितम्बर, 2023 को रात 11.47 बजे अप ट्रैक को सुधारने के बाद पहली गुड्स ट्रेन पास की गई। लेकिन 19 सितंबर मंगलवार को दोपहर 2 बजे करीब ट्रैक फिर से धंस गया।

रोलर से दबाया नही मटेरियल, समस्या खड़ी

ताबड़तोड़ हुए काम में मटेरियल व गिट्टी बिछाकर ट्रैक डाल दिया गया। तकनीकी अमले की माने तो मटेरियल को दबाया नही गया। इस वजह से बारिश थमने पर भी ट्रैक वही से दोबारा धंस गया। हालांकि उस सेक्शन के 300 से 400 मीटर से भी अधिक दूरी तक गाड़िया 10 किमी से चलाने के कॉशन आर्डर थे। बताया जा रहा कि जिस समय से गाड़ी निकली उस दौरान यदि यह ट्रैक धंसता तो मुसीबतें और भी बढ़ जाती।

Leave A Reply

Your email address will not be published.