Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह 24 सितंबर को

-महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत रहेंगे मुख्य अतिथि

न्यूव जंक्शन-18
रतलाम।
 चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में  प्रतिभा सम्मान समारोह 24 सितंबर को विधायक सभागृह बरबड़ हनुमान मंदिर पर आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत रहेंगे | अध्यक्षता सांसद गुमानसिंह डामोर करेंगे। इस मौक़े पर विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा एवं महापौर प्रहलाद पटेल रहेंगे|
यह जानकारी फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने दी। काश्यप की उपस्थिति में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। काश्यप ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में रतलाम शहर के विभिन्न विद्यालयों के 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले करीब 2000 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभाओं का सम्मानित किए जाने का यह कार्य फाउंडेशन द्वारा बीते 9 वर्षो से किया जा रहा है। बैठक के दौरान समिति के सलाहकार पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निर्मल लुनिया, सदस्य महेंद्र नाहर, मनोज शर्मा, सोना शर्मा, मुकेश सोनी, आनंद जैन उपस्थित रहे। उन्होंने बताया की प्रतिभा सम्मान समारोह की सूचना समस्त स्कूलों को दी जा रही है। समारोह में अभिभावक भी उपस्थित होंगे। समिति ने मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से समारोह में अधिक से अधिक उपस्थित रहने की अपील की है। समारोह हेतु कूपन स्कूल में भेजे जा रहे है। मेधावी विद्यार्थियों से बुधवार से इन्हे प्राप्त करने की अपील भी की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.