Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या

– सुमधुर भजनों से गुंजायमान हुई भव्य श्री खाटू श्याम भजन संध्या

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। राष्ट्र संत बड़ा रामद्वारा जोधपुर के सन्तश्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर रामस्नेही हरि मानव परमार्थ सेवा संस्थान, रतलाम द्वारा भव्य श्री खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें सुमधुर भजनों की प्रस्तुति हुई।

भजन संध्या गौ क्रांतिकारी संत श्री गौ शरणानंद जी सरस्वती के सानिध्य में अमर वाटिका संत रविदास चौराहे रतलाम में हुई। इसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका राधिका किशोरी जी (राधिका दीदी) ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उन्होंने श्री खाटू श्याम जी के अवतार के प्रसंग को ओर उनकी महिला का गुणगान करते हुए अनेक प्रसिद्ध एवं सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी

जिनमें प्रमुख रूप से हारा का सहारा हारे का तू है सहारा, सांवरे खाटू वाले…। तुमको सारे जग ने माना,संकट मोचन बनकर मेरे श्याम तुम्हें है…। लीले घोड़े वाला नीला है तेरा घोड़ा, और तू है सबका प्यारा,दर्शन दे ….। सांवरा सलोना रूप सलोना तेरा बाबा मन को मेरे भाए…जैसे भजन पेश किए गए।


जिन पर उपस्थित श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन होकर झूमते रहे। पूरे परिसर में “श्याम नाम” की गूंज सुनाई देती रही। साथ ही गुरु भक्ति से क्षेत्र सराबोर हो गया।
कार्यक्रम के दौरान हरि मानव परमार्थ सेवा संस्थान की ओर से भजन गायिका राधिका दीदी का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। जिसमे प्रनुख रूप से पूर्व पार्षद अशोक देवड़ा, पार्षद आयुषी जलज सांखला, पूर्व पार्षद वंदना पुरोहित, प्रेमलता देवड़ा, सरस्वती पटेल, धीरज पांड्या, तारा सांखला, तुलसी पटेल, राघव पंड्या, कन्हैया पटेल, नैना देवी, प्रकाश परमार, शांति बाई सांखला, सीमा सांखला, टम्मू बाई राठौड़, रानी परमार, चेतन पटेल, दामु पटेल, दामोदर राठौड़ शामिल रहे। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों ने उनके भक्ति संगीत के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के प्रयासों की सराहना की।
भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर बाबा खाटू श्याम के भजनों का आनंद लिया। आयोजन की भव्यता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। अंत में बाबा श्री खाटू श्याम जी की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। जानकारी अनिल पुरोहित प्रवक्ता, रामस्नेही हरि मानव परमार्थ सेवा संस्थान, रतलाम ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.