Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

जलभराव और कीचड़ से राहत: ‘न्यूज़ जंक्शन-18’ की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे डाउन यार्ड एरिया और सीएंडडब्ल्यू (C&W) मेंटेनेंस वर्कशॉप में कार्यरत कर्मचारियों के लिए ड्यूटी पर आना-जाना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं था। मास्टर ऑफिस के सामने की मुख्य सड़क बारिश के पानी, जलभराव और भारी कीचड़ के कारण दलदल में तब्दील हो चुकी थी। इस खस्ताहाल मार्ग से गुजरने वाले दर्जनों कर्मचारी आए दिन फिसलकर चोटिल हो रहे थे।
इस गंभीर समस्या को लेकर ‘न्यूज़ जंक्शन-18’ वेब चैनल पर शनिवार को सुबह प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई। खबर का असर यह हुआ कि सोए हुए रेल प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और 3 घंटे के अंतराल में सड़क के गड्डों में मुरम डलवाने का काम युद्धस्तर पर शुरू करा दिया।

यूनियन प्रतिनिधि ने क्या कहा?
मामले पर वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के सक्रिय प्रतिनिधि एवं मीडिया प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि बारिश के कारण इस सड़क की स्थिति बेहद दयनीय हो गई थी। इसका कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला जा रहा था। लेकिन रेल प्रशासन हरकत में आया। गड्ढों में मुरम डलवाकर पानी के भराव को समाप्त कराया गया है।  जिससे कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी।

‘न्यूज़ जंक्शन-18’ अपने सामाजिक और कर्मचारी हित के दायित्वों को निभाते हुए आगे भी ऐसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहेगा।

समस्या व निदान से जुड़े प्रमुख बिंदु:-

50 से 60 कर्मचारियों की सुरक्षा पर संकट:-  वर्कशॉप और डाउन यार्ड में गाड़ियों की शंटिंग व परिचालन से जुड़े करीब 50-60 कर्मचारी हर शिफ्ट में इसी रास्ते से गुजरते हैं।

शिकायत के बाद भी नहीं हो रही थी सुनवाई:-  कर्मचारियों द्वारा आईओडब्ल्यू (IOW) को मेमो दिए जाने के बावजूद लंबे समय से कोई सुध नहीं ली जा रही थी।

-पैदल चलना और दोपहिया वाहन चलाना हुआ था जोखिम भरा:- भारी जलजमाव के कारण सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे थे, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा लगातार बना हुआ था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.