Logo
ब्रेकिंग
रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से...

रक्तरंजित मांग: मंच पर निकलवाया खून, कागज पर लिखी मुख्यमंत्री को पाती

-पटवारियों ने प्रदर्शन के दौरान लिखी खून की पाती।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मांगों को लेकर आंदोलन पर डटे पटवारियों ने अब अपने खून से मुख्यमंत्री के नाम पाती लिखकर विरोध जताया है। 5 सूत्रीय मांगों के लिए जारी पटवारियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल 24 वे दिन में प्रवेश कर गयी है। अभी तक शासन द्वारा अड़ियल रवैया अपनाए जाने एवं कोई सुनवाई न की जाने से क्षुब्ध पटवारियों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम खून से पाती लिखने का कदम उठाया है।


पाती लिखने के लिए पटवारियों ने मंच पर स्वयं रक्त निकलवाया। ध्रुवलाल निनामा, धीरज परमार एवं प्रभु गरवाल द्वारा स्वयं का रक्त एकत्रित कर इससे पाती लिखवाई।
पटवारी संगीता तिवारी द्वारा कहा गया कि हमारी हड़ताल आज लगभग 1 महीने से जारी है। मुख्यमंत्री द्वारा निदान की कोई पहल नही करना दुखद है। सरकार किसानों के हितैषी होने का दावा करती है। वहीं किसानों से जुड़े हुए कर्मचारी को वादा करके 25 सालों तक पूरा न करना उनकी कथनी व करनी में अंतर बताता है। आगे आने वाले समय में पटवारी आंदोलन और उग्र होकर आमरण अनशन तक जाएगा।


पटवारी संघ लक्ष्मीनारायण पाटीदार ने कहा कि अब मुख्यमंत्री को हठ त्याग कर किसानों के हित में पटवारियों की मांग पूरी करना चाहिए। इससे हम पुनः काम पर लौट सके। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी दिग्विजय जलधारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.