Logo
ब्रेकिंग
संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में...

अष्टविनायक में सुने घर मे चोरी, दरवाजे का नकुचा तोड़ घर मे घुसे चोर

पड़ोसियों ने पुना गए मकान मालिक को सूचना दी। बाद में पुलिस बुलाई।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। सैलाना रोड स्थित राजबाग़ से जुड़ी अष्टविनायक कॉलोनी में शनिवार रात को सुने मकान में चोरी की वारदात हुई। चोर दरवाजे का नकुचा तोड़कर घर में घुसे। चोरी की जानकारी पड़ोसियों को रविवार सुबह उस मिली जब उन्होंने घर का दरवाजा खुला देखा। बाद में पुना गए मकान मालिक को तथा पुलिस को सूचना दी। अंदर सामान उथल-पुथल दिखाई दिया। लेकिन मकान मालिक के आने और चोरी गए सामान की सूचना मिलेगी।
जानकारी के मुताबिक अष्टविनायक में मकान नंबर 175 के मालिक मुकेश शर्मा पुना गए हुए थे तथा मकान पर ताला लगा था। शनिवार-रविवार दरमियानी रात चोर दरवाजे का नकुचा तोड़ घर मे घुसे।
इधर, चोरी के बाद रविवार दोपहर करीब 12 बजे पड़ोसियों को शर्मा के घर का दरवाजा खुला दिखाई दिया। उन्होंने पुलिस को बुलाया और शर्मा को भी सूचित किया। तलाशी लेने के बाद फिर से ताला लगाया।
पड़ोसियों का कहना है कि बीती रात लाइट चली जाने से चोरों ने इसका फायदा उठाया तथा वारदात को अंजाम दिया।
पूर्व में चोरी की घटनाएं बढ़ जाने के पश्चात औद्योगिक क्षेत्र के थाना प्रभारी ने यह रात्रि में एक पुलिस पॉइंट बनाया था। रहवासियों को सुरक्षा के भरोसा दिलाया था। लेकिन चोरों के हौसले फिर से बुलंद है। मामले में मकान मालिक शर्मा ने फोन पर बताया कि वह पुना आए हुए है। उन्हें चोरी की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चोरी में क्या गया इसकी रतलाम आने पर जानकारी मिलेगी। आज पुना से निकलना था। लेकिन बारिश से ट्रेन के समय में विलंब हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.