Logo
ब्रेकिंग
संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में...

महाराष्ट्र समाज में विशेष आकर्षण : घर-घर विराजेंगे मिट्टी से बने विघ्नहर्ता, होंगे 10 दिन तक आयोजन

महाराष्ट्र समाज द्वारा 94वांं सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव का आयोजन
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्थानीय महाराष्ट्र समाज द्वारा स्टेशन रोड़ स्थित समाज भवन में मिट्टी से बने विघ्नहर्ता की प्रतिमाएं आमजनों के लिए उपलब्ध कराई गई है। मंगलवार से शहरभर के अलावा समाज मे 10 दिवसीय श्री गणेशोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।


समाज अध्यक्ष भूषण बर्वे ने बताया कि राजेश गडकरी द्वारा हर साल की तरह इस बार भी पेण (महाराष्ट्र) शहर से मिट्टी की मूर्तियां मंगवाई है। अलग अलग दामों में लोगों के लिए समाज के स्टेशन रोड स्थित हाल से उपलब्ध कराई जा रही है।

94 वांं सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव

सुनील पुरंदरे        अरविन्द डबीर           संदीप नारले

(अध्यक्ष)               (सचिव)                 (कोषाध्यक्ष)

समाज द्वारा 94 वांं सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव का आयोजन 19 सितंबर से 28 सितंबर तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए समाज के प्रचार सचिव किशोर जोशी ने बताया कि सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव आयोजन को लेकर गत दिवस समाज भवन में बैठक आयोजित कर समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वानुमति से सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव समिति अध्यक्ष सुनील पुरंदरे, सचिव अरविन्द डबीर, कोषाध्यक्ष संदीप नारले को मनोनीत किया गया। सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील समाजजनों से महाराष्ट्र समाज अध्यक्ष भूषण बर्वे, सचिव पराग रामपुरकर, कोषाध्यक्ष महेश कस्तूरे सहित समाज पदाधिकारीयो ने की है।

10 दिवसीय कार्यक्रम यह रहेंगे

-19 सितंबर मंगलवार को दोपहर 4 .30 बजे श्री ची स्थापना स्टेशन रोड़ स्थित समाज भवन में की जाएगी | एवं रात्रि 8.30 बजे स्वरगंध (गायन, इंदौर) की प्रस्तुति
-20 सितंबर को नाचूँ कीर्तना च्या रंगी ,नागपुर रात्रि 8.30 बजे से प्रस्तुति
-21 सितंबर को व्याख्यान (विषय – शिवराज्याभिषेक का संदेश ) सायं 7.30 बजे
-22 सितंबर को वादविवाद प्रतियोगिता सायं 7.30 बजे
-23 सितंबर को सुंंदरकाण्ड (श्री कालिका माता भक्त मंडल,रतलाम) रात्रि 8.30 बजे
-24 सितंबर को चित्रकला एवं व्यंग चित्र (कार्टून) प्रतियोगिता सुबह 10 बजे स्थानीय कलावंताचे कार्यक्रम रात्रि 8.30 बजे से प्रस्तुति।
25 सितंबर को नाटक का मंचन ( मैत्रवन प्लाट नं. 200 ,उज्जैन) रात्रि 8.30 बजे
26 सितंबर को फेन्सी ड्रेस एवं पुरस्कार वितरण सायं 7 बजे
-27 सितंबर को हास्य नाटक का मंचन ( तुझी माझी जोड़ी जमली ,मुम्बई ) रात्रि 8 बजे।
-28 सितंबर को सहस्त्रावर्तन सायं 4 बजे महाआरती , मिरवणूक, श्री चे विसर्जन , सायं 6 .30 बजे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.