Logo
ब्रेकिंग
पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ...

देर रात पहुंचे रेलमंत्री, सुबह की सौजन्य भेंट, भाजपा पदाधिकारियों से हंसीखुशी मिले, रेल अधिकारियों पर दिखे सख्त

-मीडिया से चर्चा पर साफ किया इंकार, खूब करवाया फ़ोटो शेषन व स्वागत।
-प्लेटफॉर्म नंबर 7 की ओर मालवा रेस्ट हाउस पर सुबह से लगी कार्यकर्ताओं की भीड़।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अप्रत्याशित दौरे पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव मंगलवार देर रात नीमच से रतलाम पहुंचे। यहां रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफॉर्म नंबर 7 की ओर बने मालवा रेस्ट हाउस पर रात ठहरे। सुबह में उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात की। इनसे वे हंसीखुशी मिले लेकिन रेलवे अधिकारियों को लेकर सख्त दिखाई दिए। कुछ मौकों पर त्योरियां चढ़ाई तो यात्री सुविधा की शिकायत सुनते ही तल्ख अंदाज में सवाल-जवाब भी किए। मीडिया से चर्चा के लिए उन्होंने साफ इंकार कर दिया। स्वागत सत्कार के समय जरूर फोटो शेषन का पर्याप्त समय दिया।

रेल मंत्री के रतलाम तक पहुंचने का विभागीय कार्यक्रम एक दिन पहले ही आ गया था। लेकिन इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी।
रात करीब 1 बजे रेलमंत्री वैष्णव नीमच से रतलाम आए। इनके आने की सूचना पर रेलवे स्टेशन के संबंधित कर्मचारी व अधिकारी अलर्ट हो गए थे। रतलाम पहुंचने पर वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने उनसे प्लेटफॉर्म पर ही मुलाकात कर एनपीएस मुद्दे पर चर्चा की।

इन्होंने किया स्वागत व की मुलाकात

रेलमंत्री का स्वागत करने सुबह रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप रेस्ट हाउस पहुंचे। उन्होंने रेलवे से जुड़ी यात्री सुविधा पर चर्चा की। विधायक के साथ जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, मनोहर पोरवाल, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, बजरंग पुरोहित, भाजपा जिला खेल प्रकोष्ठ संयोजक अनुज शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। रेलवे संगठन पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के महामंत्री शिवलहरी शर्मा ने रेल मंत्री को मान्यता के चुनाव के बारे में चर्चा की।

जगन्नाथ पुरी में साक्षात भगवान, मनोकामना पूरी करेंगे

रेलमंत्री वैष्णव रेस्ट हाउस से निकलकर प्लेटफॉर्म नंबर 7 की ओर पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन के तहत जगन्नाथपुरी यात्रा पर जा रहे यात्रियों को संबोधित किया। रेलमंत्री वैष्णव ने मंच से बोला कि कहते है जगन्नाथपुरी में साक्षात भगवान है। भगवान आप सभी की यात्रा सफल कर मनोकामना पूरी करे।

रेलमंत्री के समक्ष उठाई प्लेटफॉर्म शेड की मांग

इधर, रेलमंत्री से भाजपा प्रदेश सहसंयोजक यतेन्द्र भारद्वाज, भाजपा नेता मनीष शर्मा व जयेश राठौर ने मुलाकात की। यतेन्द्र ने रेलमंत्री से कहा कि प्लेटफॉर्म नंबर 1 व 2 से 5000 से अधिक यात्रियों का आवागमन है। बावजूद अभी तक प्लेटफॉर्म पर कवर शेड का अभाव है। डीआरएम रजनीश कुमार से कई बार इस संबंध में मांग की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। बल्कि उन्हें मिलने का समय तक नही दिया जाता है। शिकायत सुनकर रेल मंत्री ने डीआरएम ने तल्ख लहजे में कहा कि आप इस ओर ध्यान क्यों नहीं देते..? आपने ठीक से सर्कुलर पढ़ा है या नहीं..। इस ओर तुरंत कार्यवाही करिए। रेलमंत्री स्पेशल ट्रेन से नागदा होते हुए सवाई माधोपुर को ओर रवाना हो गए। उनके साथ डीआरएम सहित अधिकारी रतलाम मंडल क्षेत्र तक साथ रवाना हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.