Logo
ब्रेकिंग
पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ...

रेलमंत्री से गुहार : पूर्व महापौर डागा ने उठाई पिट लाइन की मांग, परिषद ने ओल्ड पेंशन का मुद्दा छेड़ा

-रतलाम आए रेलमंत्री से यात्री सुविधा व कर्मचारियों के हित की मांग उठाई।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पूर्व महापौर व वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेंद्र डागा ने मुलाकात की उन्होंने पिट लाइन सहित 3 महत्वपूर्ण मांगों की ओर रेल मंत्री का ध्यान दिलाया। वहीं पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद ने मंत्री के समक्ष ओल्ड पेंशन का मुद्दा छेड़ा। रेल मंत्री ने पिट लाइन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डीआरएम रजनीश कुमार को निर्देश दिए।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बुधवार सुबह पूर्व महापौर व भाजपा के वरिष्ठ नेता डागा ने मुलाकात की। तब उन्होंने रेलवे फ्रेंड्स क्लब के शिवराज पुरोहित के साथ रेल मंत्री वैष्णव को ज्ञापन सौंपकर रतलाम में यात्री एवं रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग की। डागा ने कहां कि पिट लाइन से ट्रेनों के रखरखाव एवं संचालन में मदद मिलेगी। इससे यात्री सुविधा में भी इजाफा होगा। रेल मंत्री वैष्णव ने तत्काल डीआरएम को बुलाकर उन्हें रतलाम में दो पिट लाइन स्थापित करने संबंधी निर्देश दिए।
मालूम हो कि पिट लाइन होने से ट्रेन का मेंटनेंस की सुविधा बढ़ती है। पिट लाइन एक वाशिंग लाइन है। जिसके आधार पर पूरे ट्रैक पर खुला डंपिंग पिट होता है। पिट लाइन का उपयोग कोच बेस पार्ट्स की जांच और मरम्मत के लिए किया जाता है। इसका उपयोग कोचों से सीवेज पानी निकालने के लिए भी किया जाता है। इसकी स्थापना से ट्रेन परिचालन का विस्तार किया जाकर यात्री सुविधा बढ़ाई जा सकती है।

इन दो ट्रेनों की भी मांग

डागा एवं पुरोहित ने इंदौर- जबलपुर ट्रेन को रतलाम तक बढ़ाने की मांग की है। इंदौर- दरअसल जबलपुर ट्रेन इंदौर में 10 घंटे खड़ी रहती है। इसलिए इसे रतलाम तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा उज्जैन-चित्तौड़ ट्रेन जो स्वीकृत है, उसे भी जल्द शुरू करने की मांग की गई।

रेलमंत्री बोले- परिषद मेरा संगठन, ध्यान रखे

पश्चिम रेलवे कर्मचारी परीषद के सभी पदाधिकारी एव कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री का स्वागत किया। सगठन मंत्री शिवलहरी शर्मा ने रेल मंत्री के समक्ष रेलवे कर्मचारियों की समस्या से अवगत कराया गया। तब रेल मंत्री ने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक के साथ ही डीआरएम पर भी नाराजी जताई। कहा कि सभी रेल कर्मचारी की रेल संचालन में अहम भूमिका रहती है। इन सभी शिकायतों का तीन दिनों में निराकरण कर रिपोर्ट मुझे प्रस्तुत करे।मंत्री ने यहां तक कहा कि पश्चिम रेलवे कर्मचारी परीषद मेरा संगठन है। इस संगठन से जुड़े किसी भी कर्मचारी को किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आगामी मान्यता के चुनाव जल्द से जल्द करवाए जाएंगे। रेल मंत्री ने बीएमएस, बीआरएमएस के कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की।
इससे पहले परिषद पदाधिकारियो ने रेल मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर जोनल संगठन मंत्री शर्मा के अलावा मंडल उपाध्यक्ष बाबूलाल मीणा, मंडल मंत्री प्रशांत पांडे, शाखा सचिव संजय राठौर, मंडल उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय, सहायक मंडल मंत्री आरकेएस राठौर सहित सभी शाखा पदाधिकारी गण एवं मंडल पदाधिकारी का उपस्थित रहे। यह जानकारी मंडल प्रवक्ता सुजीत कुमार शर्मा ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.