Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव सम्मान 

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। शहर में आयोजित “नारी शक्ति एवं रतलाम गौरव सम्मान समारोह” में एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को “रतलाम गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें रेलवे क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान तथा  समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

समारोह में भारतीय जनता पार्टी के रतलाम जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जावरा विधायक राजेंद्र पांडे, रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल, सैलाना के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने सुभाष जैन को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

जैन ने अपने समर्पण, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से न केवल रेलवे विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बल्कि विभिन्न जनहितकारी एवं सामाजिक गतिविधियों के द्वारा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य भी किया है।

इस अवसर पर जैन ने आयोजकों एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ एक नई जिम्मेदारी भी है। जो उन्हें समाज और राष्ट्रहित में और अधिक समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

रतलाम गौरव सम्मान ऐसे विशिष्ट व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है। जिन्होंने अपने कार्य, प्रतिभा, सेवा एवं समर्पण से रतलाम जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.