Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रेलवे कालोनियों के क्वार्टरों में बारिश के दौरान होने वाली लीकेज की समस्या को लेकर आखिरकार रेल प्रशासन की नींद खुली है। बीते एक साल से केवल लोहे के एंगल का स्ट्रक्चर बनाकर छोड़ दिया गया था, जिससे इस बारिश के मौसम में रेल कर्मचारी और उनके परिजन काफी परेशान हो रहे थे।

​न्यूज़ जंक्शन-18 वेब चैनल द्वारा समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद सीआईजी (CIG) ने रेलवे कालोनियों का मौका मुआयना किया और निरीक्षण के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू कराए। अब रेल प्रशासन द्वारा प्रभावित कालोनियों के 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

कर्मचारियों ने ली राहत की सांस:-  वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि लंबे समय से अधर में लटका यब काम अब पूरा होने जा रहा है। पिछले सप्ताह सीआईजी सदस्यों द्वारा इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ कॉलोनी के निरीक्षण किया था। इसके शेड लगाने के काम शुरू कर दिए गए है। छत पर शेड लग जाने से अब बारिश के पानी के टपकने और सीलन की समस्या से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। शेष बचे क्वार्टरों में भी जल्द ही शेड लगाने की बात अधिकारी कह रहे है।

इन कालोनियों में तेज़ी से चल रहा काम

​निरीक्षण के बाद से ही शेड लगाने का काम तेजी से जारी है। वर्तमान स्थिति के अनुसार:

शिमला कॉलोनी: 10 क्वार्टरों में शेड लगाए जा चुके हैं।

रोड नंबर 6: 17 क्वार्टरों में काम पूरा हो चुका है।

रोड नंबर 5: 11 क्वार्टरों में शेड लगाने का काम संपन्न हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.