Logo
ब्रेकिंग
पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ...

ऑपरेशन मजदूर संघ: नए अध्यक्ष प्रताप गिरी ने संभाला पदभार, संगठन में होगी बहुप्रतीक्षित सर्जरी

-सभी ब्रांच पदाधिकारी की मौजूदगी में गिरी ने लिया प्रभार।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ में अहम जिम्मेदारी के लिए मनोनित प्रताप गिरी ने सोमवार को मंडल अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही संगठन द्वारा ‘ऑपरेशन मजदूर संघ’ के तहत संगठनात्मक सर्जरी की जाएगी।
पहली सितंबर को महामंत्री जीआर काबर व अध्यक्ष शरीफ खान पठान व ब्रांच पदाधिकारियों की सहमति से गिरी को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सोमवार शाम 5 बजे रेलवे स्टेशन स्थित संघ कार्यालय में पदभार ग्रहण समारोह किया गया। इसमे समस्त केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, मंडल एवं शाखा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा एवं महिला समिति सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। इस बीच पूर्व मंडल अध्यक्ष रफ़ीक मंसूरी, मंडल मंत्री अभिलाष नागर व सहायक महामंत्री बीके गर्ग की विशेष उपस्थिति में गिरी को नए अध्यक्ष का पदभार सौपा गया।

दो से तीन पदों की सर्जरी

नए अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही मजदूर संघ के मंडलीय संगठन में बहुप्रतीक्षित सर्जरी का भी खाका तैयार किया गया है। इसका एक दो दिन में ही क्रियान्वयन होगा। संगठन के पुष्ट सूत्रों के मुताबिक इस फेरबदल में एक उपाध्यक्ष, एक सहायक मंडल मंत्री तथा एक अन्य पद पर नियुक्ति की जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.