Logo
ब्रेकिंग
भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था के साथ दाहोद में हुआ DC JEWELLERS का शुभागमन रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के पिछले तेवर से अलर्ट....यात्री सुविधा से नाखुश, रेल अधिकारियों से बोले- इंदौर,... डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्...

चलती ट्रेन में टीटीई ने मनाया 15 वर्षीय बालिका यात्री का बर्थ डे, परिजनों के भी चेहरे खिले

-वीरभूमि एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में सवार था यात्रियों का समूह।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। ट्रेन चेकिंग के दौरान यात्रियों में आमतौर पर उचित टिकिट होने पर भी टीटीई को लेकर भय रहता है। मगर एक टीटीई ने चलती ट्रेन में परिवार के साथ सवार एक 15 वर्षीय बालिका का बर्थडे मनाकर सभी के दिल खुश कर दिए।। बर्थडे सेलिब्रेशन से न केवल बच्ची खिलखिला उठी, बल्कि परिवार के सदस्यों की भी खुशी का ठिकाना न रहा।
दरअसल यह खुशनुमा माहौल 17 अगस्त गुरुवार को ट्रेन संख्या 19316 वीरभूमि एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में दिखाई दिया। ट्रेन में 8 से 10 यात्रियों का समूह उदयपुर से उज्जैन के लिए कंफर्म टिकिट पर यात्रा कर रहा था। परिवार के साथ 15 वर्षीय बालिका ज्योति भी सवार थी। उस दिन इसका बर्थडे था। इस बीच कोच में टिकिट चेकिंग के लिए टीटीई (डिसीटीआई चित्तौड़गढ़) महेंद्र सिंह गौतम संबंधित सीटों पर पहुंचे। इन यात्रियों की चर्चा से टीटीई गौतम को पता चला कि बालिका ज्योति का बर्थडे है। हालांकि साथ मे बैठे परिजन उसे बधाई दे रहे थे। लेकिन बच्ची को यह मलाल था कि वह ट्रेन में होने से केक कटिंग नही कर सकती। इस पर गौतम ने बच्ची को बधाई देते हुए उसकी भावना समझी तथा ट्रेन में ही बर्थडे सेलिब्रेट करने का प्लान बना लिया।

मावली स्टेशन से मंगवाया केक, चित्तौड़ से चॉकलेट

टीटीई गौतम ने बर्थडे सेलिब्रेट करने मावली स्टेशन से फोन कर केक मंगवाया। परिजनों के बीच कोच में ही बच्ची ज्योति का बर्थडे मनाया। केक कटते ही हैप्पी बर्थडे टू यू का गीत गुनगुनाया गया तो बच्ची के चेहरे की मुस्कान देखते ही बनी। इतना ही नहीं चित्तौड़ स्टेशन आते टीटीई गौतम ने चॉकलेट के भी इंतजाम किए। चॉकलेट भी मंगवाकर बंटवाई। इसके बाद सभी ने बालिका को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds