Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप

मिशन मध्यप्रदेश : 4 राज्यों के 230 विधायक करेंगे प्रदेश में प्रत्याशी के लिए सर्वे, टिकिट वितरण का बनेगा रिपोर्ट कार्ड

-बीजेपी में 39 सीटों पर घोषणा के बाद अन्य सीटों के लिए सर्वे बनेगा टिकिट का मापदंड।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। विधानसभा चुनाव की घोषणा के पहले भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की 39 सीटों के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इसके बाद शुक्रवार शाम तक चार राज्यों से 230 बीजेपी विधायक प्रदेश की अन्य सीटों के लिए सर्वे के लिए भोपाल पहुंच रहे है। रतलाम सहित बाकी की सीटों पर प्रत्याशी के लिए पार्टी स्तर पर सर्वे किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट प्रदेश चुनाव प्रभारी सहित संगठन को भेजी जाएगी। इसी रिपोर्ट कार्ड के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकिट वितरित किए जाएंगे।
भोपाल प्रदेश संगठन से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी, बिहार सहित चार राज्यों से 230 विधायकों का सर्वे दल मिशन मध्यप्रदेश को रफ्तार देने के लिए शुक्रवार शाम तक भोपाल पहुंचेगा। यह दल 20 से 27 अगस्त तक प्रदेश की घोषणा से वंचित सीटों के लिए सर्वे करेगा। सर्वे में वर्तमान विधायकों की कमजोरी, संतोषजनक या बेहतर कार्यकाल की जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद चुनाव प्रभारी सहित संगठन को यह रिपोर्ट पेश की जाएगी।
इधर, मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में मीडिया चर्चा में कहा कि सरकार हो या पार्टी। आगामी चुनाव के लिए दूरदर्शिता से काम किया जाएगा। कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सभी एकजुट होकर काम करेंगे।

 

रतलाम में खंगालेंगे मैदानी जानकारी

विधायकों के सर्वे दल के सदस्य रतलाम भी पहुंचेगे। यहां दो बार से विजयी उम्मीदवार चेतन्य काश्यप के पिछले कार्यकाल का आंकलन किया जाएगा। इस दौरान जिला संगठन सहित पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा कर गोपनीय रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रतलाम में पार्टी के असंतुष्ट कार्यकर्ता द्वारा समय-समय पर मुख्यमंत्री सहित प्रदेशाध्यक्ष से तीखे संवाद किए थे। प्रदेश की कुछ और सीटों पर भी इसी तरह की स्थिति बनी है। यहीं वजह है कि पार्टी द्वारा सर्वे करवाया जा रहा है। तांकि टिकिट वितरण के बाद पार्टी को विरोध की स्थिति का सामना ना करना पड़े।

Leave A Reply

Your email address will not be published.