Logo
ब्रेकिंग
भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था के साथ दाहोद में हुआ DC JEWELLERS का शुभागमन रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के पिछले तेवर से अलर्ट....यात्री सुविधा से नाखुश, रेल अधिकारियों से बोले- इंदौर,... डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्...

सायबर सेल प्रभारी अमित शर्मा को रुस्तमजी अवॉर्ड, सर्व ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान

-ट्रिपल मर्डर के आरोपी को ट्रेस करने पर की गृह मंत्रालय ने अवॉर्ड की घोषणा।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम पुलिस विभाग में कार्यरत सायबर सेल प्रभारी अमित शर्मा को रुस्तमजी अवॉर्ड की घोषणा पर सर्व ब्राह्मण समाज ने उनका सम्मान किया। शर्मा ने दो साल पहले रतलाम में हुए ट्रिपल मर्डर के आरोपी को लोकेशन के आधार पर ट्रेस करने और इसे पकड़ने में मुख्य भूमिका निभाई थी।
प्रदेश के गृह विभाग ने इसकी घोषणा की है।
रतलाम सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा उनके स्वागत के दौरान समाज के अध्यक्ष नरेन्द्र जोशी ने कहा कि श्री शर्मा ने ब्राह्मण समाज का नाम ऊंचा किया है। ऐसे में इन पर ब्राह्मण समाज को गर्व है। विभाग में सक्रिय रहकर आगे भी आप निरन्तर उन्नति करें यही भगवान परशुराम जी से प्रार्थना है। सम्मान के दौरान श्री राजेन्द्र ओझा, ऋषि दूबे, रमेश शर्मा, भारतीय स्टेट बैंक के नेता राजेश तिवारी, क्षेत्रीय सचिव अमित शुक्ला, श्री माली समाज से विजय दवे, गुर्जर गौड़ समाज के नगर सभा अध्यक्ष राजेश तिवारी, पत्रकार जलज शर्मा उपस्थित रहे। अंत में तरनी व्यास एवं सुनील शर्मा ने उन्हे शाल ओढ़ाकर तथा श्री फल देकर शुभ कामनाएं दी। स्वागत के जवाब में सायबर सेल प्रभारी शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के आप सभी लोगों का स्नेह, आशीर्वाद व मार्गदर्शन मिलता रहे। यही मेरी कामना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds