Logo
ब्रेकिंग
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के पिछले तेवर से अलर्ट....यात्री सुविधा से नाखुश, रेल अधिकारियों से बोले- इंदौर,... डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय

अध्यक्ष पद : उधेड़बुन के बाद अब निगाहें 19 अगस्त पर, मीटिंग के बाद होगी ताजपोशी?

-मामला वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के नए अध्यक्ष पद का।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। लंबी उधेड़बुन व ऊहापोह के बाद वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के नए अध्यक्ष पद को लेकर 19 अगस्त को फैसला होने की पूरी उम्मीद है। इस दिन महामंत्री, अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष के बीच स्थानीय पदाधिकारी की मीटिंग होना है। इसमें नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जा सकती है। ऐसे में सभी की निगाहें अब इन पदाधिकारियों के रतलाम दौरे पर टिकी है।


मालूम हो कि जुलाई के अंत में पूर्व अध्यक्ष एसएस शर्मा की सेवानिवृत्ति के बाद से नए अध्यक्ष को लेकर संगठन स्तर पर आंतरिक रूप से खूब मशक्कत चल रही है। वहीं इस पद के दावेदार अपने स्तर पर जमकर दबाव बनाने में जी जान से जुटे है।
मुख्य रूप से यूनियन के सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी व मुख्य कल्याण निरीक्षक व अन्य सहायक मंडल मंत्री हरीश चांदवानी मण्डलीय पदाधिकारी के समक्ष नए अध्यक्ष के रूप में प्रबल दावेदारी कर अपने-अपने नाम का खम्भ ठोक चुके है।

 

संगठन में खेमेबाजी का दौर शुरू

नए अध्यक्ष पद को लेकर यूनियन में खेमेबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। दरअसल कर्मचारियों का एक धड़ा चांदवानी व सोलंकी को अध्यक्ष के रूप में देखना चाहता है। जबकि दूसरा पक्ष कोषाध्यक्ष शैलेष तिवारी को अध्यक्ष पद पर कबिज कराने में जुटा हुआ है।

तीसरी बात यह भी निकलकर आ रही है कि कोषाध्यक्ष तिवारी ने अभी तक संगठन स्तर पर खुले रूप से किसी भी मंच पर या प्रत्यक्ष तौर पर अपनी दावेदारी नहीं की है। इसके बाद भी संगठन का रुझान इनके नाम को अमलीजामा पहनाने के पक्ष में है। इसे लेकर दोनों धड़ों में जबरदस्त अंदरूनी कलह जारी है। हालांकि 19 अगस्त को महामंत्री जेआर भोसले, अध्यक्ष आरसी शर्मा तथा कोषाध्यक्ष गुप्ता के रतलाम आने का कार्यक्रम है। संभवतः इनकी मीटिंग के बाद नए अध्यक्ष के नाम की धुंधली तस्वीर पूरी तरह साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds