Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

विधानसभा चुनाव पूर्व प्रकिया ; फोटो निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन, इन्ही सूचियों के आधार पर होगा मतदान

-मतदान केंद्र 44, 45, 46 आईटीआई केंद्र पर पूर्व पार्षद वंदना पुरोहित ने किया नवीन मतदाता सूची का निरीक्षण।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई है। फोटो निर्वाचन नामावली (वोटर लिस्ट) का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 को गया है। विधानसभा के चुनाव का मतदान इन्हीं मतदाता सूचियों के आधार पर होगा।

प्रदेश में कुल 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 वोटर है। संभवतः चुनाव आयोग द्वारा एक सप्ताह के अंतराल में प्रदेश में आचार संहिता लगा दी जाएगी। इसके बाद चुनाव की प्रशासनिक प्रकिया में और तेजी आएगी।

प्रदेश स्तर पर भी फोटों निर्वाचन नामावली का भी अंतिम प्रकाशन हो गया है। प्रदेश में कुल 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 वोटर है। जिनमें पुरुष वोटर 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 तथा महिला वोटर 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 है। जबकि ट्रांसजेंडर वोटर 1373 है।

नई सूची का पूर्व पार्षद द्वारा अवलोकन

मतदान केंद्र 44, 45, 46 आईटीआई केंद्र पर पूर्व पार्षद श्रीमती वंदना अनिल पुरोहित ने नवीन मतदाता सूची का निरीक्षण किया। पूर्व में जोड़े गए व विलोपित किए मतदाताओ का सत्यापन कर संतोष व्यक्त किया। यहां बूथ लेवल ऑफिसर ( बीएलओ) महेश मनेरिया से मतदान केंद्र की पूरी जनकारी प्राप्त की। इस बूथ पर 18 वर्ष की नई मतदाता यशिका पुरोहित का नाम भी मतदाता सूची मे आने पर खुशी व्यक्त की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds