Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

गुजरात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के गेट से धुआं उठा, पेंट्री स्टाफ ने काबू किया, बड़ा हादसा टला

-ट्रेन संख्या 20945 एकता नगर – निजामुद्दीन एक्सप्रेस में रावटी-भैरोगढ़ सेक्शन में हुआ हादसा।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। गुजरात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में शनिवार रात को कोच के गेट पर अचानक धुआं उठने लगा। घबराए लोगों ने इसकी सूचना ट्रेन स्टाफ को दी। पेंट्रीकार स्टाफ ने आकर इस पर काबू पा लिया। वरना बड़ा हादसा होने की आशंका थी।


यह घटना रात 8 बजे करीब रतलाम मंडल के रावटी-भैरोगढ़ सेक्शन में हुई। मामले में डीआरएम सहित अधिकारी अलर्ट हो गए। मामले की जांच की जा रही है।
ट्रेन संख्या 20945 एकता नगर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर चल रही थी। यह ट्रेन रतलाम 20.35 बजे रतलाम आती है। ट्रेन रावटी-भैरोगढ़ सेक्शन से गुजर रही थी। तभी एस-4 कोच के एक दरवाजे से धुआं निकलने लगा।

यात्रियों ने देखकर इसकी जानकारी स्टाफ को दी। हालांकि पेंट्रीकार स्टाफ ने इस पर काबू पा लिया। समय पर घुआं देख लिया गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा कि किसी यात्री द्वारा जली बीड़ी या सिगरेट का टुकड़ा फेंक दिया। इससे गेट के पास का हिस्सा गरम होने से धुआं उठने लगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.