Logo
ब्रेकिंग
पश्चिम रेलवे में ऐसी यथास्थान पदोन्नति का विरोध... रेलवे कार्मिक विभाग में 7 कर्मचारी का ग्रेड लेवल ... 10वीं बाद ही मिलेगी रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा....सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पा... बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ,  ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग...

संकल्प: बाबा शिव के गढ़ में लहलहाएंगे बिल्ब सहित अन्य किस्म के पेड़, 350 फिट लंबे बगीचे में लगाए 51 पौधे

-श्री गढ़ कैलाश सेवा समिति द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजनों के अलावा मंदिर प्रांगण में पौधारोपण।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। श्रावण माह के अवसर पर श्री गढ़ कैलाश सेवा समिति द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजनों के अलावा मंदिर प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
वरिष्ठ समाजसेवी रामचंद्र पंडित व समिति के वरिष्ठ सदस्य सूरजमल टांक का समिति अध्यक्ष सतीश भारतीय ने स्वागत किया। अतिथि रामचन्द्र पंडित द्वारा बिल्वपत्र के पौधे को लगाकर पौधारोपण की शुरुआत की। वहां उपस्थित शिव आराधना के लिए आए बड़ी संख्या मे महिलाओं एवं पुरुषों व समिति के सदस्यों ने 51 पौधौ का पोधारोपण एक साथ किया। इतना ही नहीं सदस्यों ने इन पौधों को वृक्ष के रूप में विकसित होने तक सुरक्षा का भी संकल्प लिया है।


समिति संरक्षक अशोक जैन चौटाला व अध्यक्ष सतीश भारतीय ने बताया कि मंदिर प्रांगण मे लगभग 350 फिट लंबे बगीचे मे 51 पौधे लगाए गए। बगीचे का निर्माण नगर निगम द्वारा किया गया व पौधे समिति सदस्यों के सहयोग से ख़रीदे गए। समिति द्वारा बगीचे के निर्माण पर महापौर व वार्ड पार्षद का आभार जताया।
इस अवसर पर अमृत कटारिया, नारायण देतवाल, सतीश राठौड़, कैलाश पटेल,भाजपा महामंत्री निर्मल कटारिया, भाजपा नेत्री अनीता कटारिया, समाजसेवी मोहनलाल शर्मा, मुंशीजी, कैलाश चौहान, नरेश पाटीदार, सतीश देवड़ा, कन्हैयालाल राठौर, कैलाश जब्बर, सुरेश सांखला, अशोक पवार, सतीश देवड़ा, हरिओम पाटीदार, माधव काबरा, कैलाश चौहान के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुषों ने एक साथ पौधारोपण किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds