Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

तीन माह में ट्रेनों में पकड़े गए 48096 बिना टिकट यात्री, 6.14 करोड़ रुपए वसूले

-पश्चिम रेलवे ने अप्रैल से जून के दौरान गहन टिकट जांच अभियानों में जुर्माने के रूप में वसूली 50.83 करोड़ रुपए।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ट्रेनों में बगैर टिकिट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेलवे ने सघन चैकिंग अभियान चलाया। रतलाम रेल मंडल में चैकिंग के दौरान कुल 48096 यात्रियों को बगैर टिकिट यात्रा करते पकड़ा। इनसे 6.14 करोड़ रुपए राजस्व की वसूली की गई।
रेलवे वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पश्चिम रेलवे पर सभी वैध यात्रियों को आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएं सुनिश्चित की जाए। इसके लिए पश्चिम रेलवे के सभी छह मंडलों के मेल/एक्सप्रेस के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेनों और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों में बिना टिकट/अनियमित यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गहन टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्‍य अधिकारियों की देखरेख में टिकट जांच टीम द्वारा अप्रैल से जून 2023 में कई टिकट जांच अभियान चलाए गए। जिससे 50.83 करोड़ रुपए की राशि वसूल की गई। जिसमें रतलाम मंडल के 06.14 करोड़ रुपये भी शामिल है।

इन माहों में इतनी वसूली

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के विभिन्‍न खंडों पर मेल/एक्‍सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों में चलाए गए जांच अभियान में अप्रैल 2023 में 1.74 करोड रुपए वसूले। इसी तरह मई में 2.47 करोड़ एवं जून में 1.93 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। इस तीन म‍हिनों में कुल 97932 प्रकरणों में 48096 बिना टिकट यात्रा वाले प्रकरण शामिल है।
रेलवे पीआरओ ने कहा कि रतलाम रेल मंडल आम जनता से अपील करता है कि हमेश उचित एवं वैध टिकट के साथ यात्रा का आनंद लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.