Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

उड़ता रतलाम के विरोध का तेजी से असर: पुलिस ने युवकों को अवैध मादक पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार

-पुलिस थाना दीनदयाल नगर की कार्रवाई।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। उड़ता रतलाम के विरोध का पुलिस पर तेजी से असर दिखाई देने लगा है। थाना दीनदयाल नगर पुलिस ने युवकों को अवैध मादक पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक रतलाम सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा बीट प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन से जुड़े संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी व संलिप्तता पाए जानें पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई निर्देश दिए। इस पर दीनदयाल नगर रतलाम थाना प्रभारी दीपक कुमार मंडलोई के नेतृत्व में थाना दीनदयाल नगर की टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन में संलिप्त संदिग्ध लोगों की जानकारी प्राप्त करने के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि एक लड़का जिसने सफेद-ग्रे रंग की शर्ट व डार्क ब्ल्यू रंग की जिंस पहनी है। बड़ी दाड़ी मूंछ की पहचान का यह युवक अपने साथ अवैध गांजा लेकर उसकी ब्लैक गोल्डन कलर की बिना नम्बर प्लेट की होण्डा साईन बाइक लेकर सरकारी स्कूल के पीछे किसी को देने आ रहा है। तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा जाए तो सफलता मिल सकती है।
इस सूचना की तस्दीक के लिए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर टीम बनाई गई। मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर टीम द्वारा घेराबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम हेमंत सिंह उर्फ भय्यू पिता बने सिंह सोलंकी (25) निवासी सरकारी स्कूल से आगे ईश्वर नगर रतलाम, मनदीप पिता नंदकिशोर चौहान (23) साल निवासी 486 सुभाष मार्ग, पेटलावद, जिला झाबुआ, सूरज उर्फ सुरेश उर्फ सूर्या पिता प्रकाश खटीक (33) साल निवासी संगैश्वर महादेव मंदिर के पास ईश्वर नगर रतलाम बताया। उक्त व्यक्तियों की वैधानिक तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध 1 किलो 180 ग्राम गांजा तथा ब्लैक गोल्डन कलर की होण्डा साईन मोटरसाईकल बिना नम्बर प्लेट मिली। जिसे जब्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना दीनदयाल नगर रतलाम पर अपराध क्रमांक 421/23 धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है।
आरोपियों से ज़ब्त मश्रुका:-
-अवैध मादक पदार्थ गांजा वजन 1 किलो 180 ग्राम (कीमती 15000 रूपए)।
-ब्लैक गोल्डन कलर की हौंडा शाइन होंडा शाइन मोटरसाइकिल (कीमत 80000 रुपए)।

Leave A Reply

Your email address will not be published.