Logo
ब्रेकिंग
संतों के करकमलों से संत आचार संहिता एवं मार्गदर्शिका’ पुस्तक का विमोचन रतलाम में शिक्षा क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ संन्यास स्वर्ण जयंती वर्ष....राष्ट्र संत हरिराम जी शास्त्री महाराज लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्... लूणी रीछा स्टेशन पर मचा हड़कंप.... ट्रेन में धुंआ निकलते ही घबराए यात्री कोच से बाहर आ गए रतलाम में पहली बार पट्टाभिषेक महोत्सव का नज़ारा....पंचामृत से अभिषेक, मंत्रोच्चार के बीच आनंद गिरी मह... मंदसौर टावर वेगन डिरेलमेंट का फंसा पेंच....मामले को दबाने में उलझे जिम्मेदारी, व्हील बदलना पड़ रहा भा... नन्ही शतरंज प्रतिभा का कमाल...कायरा नैनानी मप्र राज्य शतरंज चैंपियनशिप अंडर-7 वर्ग में शानदार प्रदर्... डाक्टरी जांच पर सवाल....बड़ौदा ड्यूटी पर गए लोको पायलट भगीरथ मीणा का हार्टअटैक से निधन, आधे घंटे पहले... रेलवे फाउंटेन के चेम्बर जाम, गनीमत है कुत्ते नहीं बैठ रहे, पेयजल स्थान पर गंदगी, यात्री पानी पिए तो ... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा.... नानीबाई का मायरा कथा में लीन हुए श्रद्धालु, छप्पन भोग के सा...

सीसीटीसी भर्ती परीक्षा: 42 दिन रिजल्ट लेट, अभ्यर्थियों को रेड, दलालों को ग्रीन सिग्नल?

-16 अप्रैल को रेल मंडल पर हुई परीक्षा की चयन सूची देरी का शिकार।
-पिछली भर्तियां विवादास्पद रहने से इस बार भी बढ़ने लगी आशंका।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। रेल मंडल में विवादित रही पिछली टीसी टीएनसी चयन प्रकिया के बाद सीसीटीसी की परीक्षा भी आशंकाओं के घेरे में आती दिखाई दे रही है। आशंकाओं की मूल वजह परीक्षा के 42 दिन बाद भी चयन सूची जारी नही करना माना जा रहा है। हालांकि रेल प्रशासन द्वारा चयन प्रकिया को पूरी तरह पारदर्शी होने की बात कही जा रही है। लेकिन रेल मंडल सहित मंडल मुख्यालय स्तर पर अभी भी दलाल पूरी तरह से सक्रिय है। दावे किए जा रहे है कि कई अभ्यर्थी तो दलालों के संपर्क में आकर लेनदेन की राशि भी तय कर चुके है।
मालूम हो कि रेलवे द्वारा इस बार कमर्शियल विभाग की कैटिगरी स्तर पर सीसीटीसी के 23 पदों के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद 16 अप्रैल को इसकी उज्जैन व रतलाम केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 214 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।
परीक्षा के बाद से दलाल सक्रिय हो गए थे। इनके द्वारा अभ्यर्थियों से सीधा संपर्क कर 5 लाख रुपए से अधिक राशि की डील किए जाने की आम चर्चाएं है। दूसरी ओर रिजल्ट में देरी से ऐसी आशंकाओं को और भी बल मिलने लगा है।

ऑब्जेक्टिव प्रश्न के उत्तर जांचने भर में देरी

कर्मचारियों का कहना है कि सीसीटीसी परीक्षा में केवल ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे गए थे। 214 अभ्यर्थियों की कॉपी जांचने का काम करीब 10 से 15 दिनों में पूरा किया जा सकता है। लेकिन 42 दिनों में भी रिजल्ट घोषित नही किया गया है। इसे लेकर पदोन्नति की आस में अभ्यर्थी रोज विभागों में पूछताछ कर रहे है।

परीक्षा लेने में बरती गई पारदर्शिता

सीसीटीसी पद के लिए 16 अप्रैल को हुई परीक्षा के दो केंद्र निर्धारित किए गए थे। रतलाम रेलवे कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा हुई। इसके अलावा उज्जैन में भी परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया था। परीक्षा में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती गई। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। जानकारी यह भी मिली है कि सभी उत्तरपुस्तिका को स्कैन भी किया गया।

”हमारे संगठन की भूख हड़ताल के बाद ही रेल प्रशासन ने सीसीटीसी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया था। परीक्षा के बाद हमने सीनियर डीपीओ से जल्दी ही रिजल्ट जारी करने को कहा है। रिजल्ट जल्दी नही आने से दलाल सकिय हो रहे है। प्रशासन को जल्दी ही लिस्ट जारी करना चाहिए।”
-अभिलाष नागर
मंडल मंत्री, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ,
रतलाम रेल मंडल।

Leave A Reply

Your email address will not be published.