Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

माता के मंदिर में जगराता व पंडाल में होगी महाप्रसादी, चंचल के भजनों पर झूमेंगे श्रद्धालु

-रेलवे कॉलोनी स्थित मां आद्यशक्ति मंदिर पर 10 मई रात 9 बजे से आयोजन।
-मंदिर परिसर में करीब 3000 लोगों के महाप्रसादी के रहेंगे इंतजाम।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे कॉलोनी स्थित मां आद्यशक्ति मंदिर पर 10 मई को माता के जगराते के साथ ही महाप्रसादी का आयोजन होगा। जगराते में ऋषि चंचल (कोटा) माता के भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसमें भक्तजन झूमने को मजबूर होंगे। इस आयोजन में करीब 3000 भक्तों की प्रसादी के इंतजाम रहेंगे।
जानकारी देते हुए आयोजक व श्री राममण्डल आद्यशक्तिधाम के राधेश्याम कोटियाणा ने बताया कि इस बार भी वृहद रूप से यह आयोजन की तैयारियां चल रही है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भजन गायक ऋषि चंचल कोटा रहेंगे। महाआरती शाम 6 बजे व महाप्रसादी रात 9 बजे से शुरू होगी। जबकि माता का जगराता 10 बजे से शुरू किया जाएगा। महाप्रसादी में रतलाम सहित अन्य शहरों से भी आगंतुक शामिल होंगे।

मुख्य अतिथि में 1008 बालयोगी श्री उमेशनाथ जी उज्जैन, रतलाम शहर विधायक चेतन्य कश्यप, नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल, रेलवे अस्पताल से डॉक्टर अविनाशचंद्र, पार्षद भगतसिंह भदोरिया सहित अन्य रहेंगे।
आयोजन की जानकारी देते वक्त राधेश्याम कोटियाणा के अलावा वेरेएयू के सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, रामस्वरूप पंवार, भेरूलाल गावरी, अनिल दीक्षित, रामकुमार पाल, बदरीलाल राठौड़, कमल घरु, विशाल कोटियाणा, अंश कोटियाणा सहित श्रीराम भक्त मंडल के सदस्य मौजूद रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds