Logo
ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज

इंदौर स्टेशन पर मुंबई विजिलेंस टीम की छापामार कार्रवाई, बुकिंग क्लर्क तुलाराम के पास निकले 5600 रूपए

 

-शनिवार रात इंदौर-हावड़ा रवाना होने के बाद की केश की जांच
-गोपनीय शिकायत के बाद क्लर्क पर रखी जा रही थी निगरानी।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मुंबई की विजिलेंस टीम ने शनिवार रात इंदौर में बुकिंग कार्यालय पर धरपकड़ कार्रवाई की। जांच में बुकिंग क्लर्क के पास से 5600 रुपए अतिरिक्त राशि मिली। टीम द्वारा यह राशि रेलवे राजस्व में जमा कराई गई।
जानकारी के मुताबिक टीम को रेल यात्रियों से टिकट की राशि से अधिक राशि वसूल किए जाने की गोपनीय सूचना मिल रही थी। इस आधार पर 6 मई की रात में इंदौर-हावड़ा ट्रेन के प्रस्थान के तुरंत बाद प्लेटफार्म नंबर 04 पर स्थित बुकिंग कार्यालय में मुंबई से आई विजिलेंस टीम ने जांच की।
जांच के दौरान बुकिंग क्लर्क तुलाराम गौर के निजी बैग की तलाशी ली गई। जिसमें 5600 रूपए की अघोषित रकम मिली। जिसे रेलवे केश में जमा करवाया गया।

सीजन की सतर्कता में जुटी टीम

गर्मी की सीजन के चलते इन दिनों ट्रेनों में यात्रियों का दबाव अधिक है। रेलवे विजिलेंस टीम द्वारा इसे देखते सतर्कता बरती जा रही है। पिछले दिनों साप्ताहिक ट्रेन संख्या 20922 लखनऊ-बांद्रा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई हुई थी। ड्यूटी कंडक्टर के पास से रेलवे राजस्व से 12710 रुपए अधिक मिलने पर सीनियर डीसीएम मुंबई द्वारा इसे सस्पेंड कर दिया गया। कंडक्टर द्वारा चेक किए जा चुके कोच की जब दोबारा जांच की तो 4 यात्री बिना टिकट पाए गए थे। यात्रियों से 4180 रुपए वसूले।
इसी तरह छायापुरी बुकिंग कार्यालय में आकस्मिक जांच की गई। गाड़ी संख्या 19421 अहमदाबाद-पटना की बुकिंग के बाद जांच की गई। जिस दौरान बुकिंग क्लर्क अनिल भाटिया के पास से कुल 2600 रुपए सरकारी केश से अधिक निकले थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.