Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

चालानी कार्रवाई तेज: कुल 293 चालान बनाकर वसूले 87900 रुपए

 

-सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शहर पुलिस थाना व यातायात थाना ने की कार्रवाई।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। हेलमेट अभियान के तहत शहर के पुलिस थानों एवं ट्रॉफिक थाना द्वारा चालानी अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत 4 मई गुरुवार को वाहन चालकों के कुल 293 चालान बनाए है। इसमें 87900 रूपए जुर्माना कर समन शुल्क वसूला गया। हेलमेट पहनने के लिए शहर एवं देहात के थानों द्वारा लगभग 940 लोगों को आवश्यक समझाईश दी गई।


मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक रतलाम सि़द्वार्थ बहुगुणा के निर्देशन में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत जिला रतलाम में शहर एवं देहात क्षेत्र के सभी थानों द्वारा विभिन्न स्थानों पर चैकिंग की जा रही है। वाहन चालकों को सीट बेल्ट, हेलमेट लगाने एवं यातायात के नियमों का पालन करने के लिए समझाईश दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक हेलमेट अभियान निरतंर जारी रहेगा।

यातायात व्यवस्था में सुधार नही
एक ओर पुलिस द्वारा वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन सख्ती से करवाया जा रहा है। वहीं शहर की यातायात व्यवस्था अभी भी माकूल नही कही जा सकती है। लोगों का कह आ है कि सिग्नल इंडिकेशन को लेकर वाहन चालक उलझन में रहते है। लेफ्ट टर्न को लेकर अभी भी ठोस व्यवस्था नही है। सिग्नल पॉइंट पर इक्का-दुक्का जवानों की तैनाती रहने से वाहनों का आवागमन व ठहराव बेतरतीब रहने की समस्या बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.