Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

लाइव एक्शन: बस में बैठते ही पुलिस ने मां-बेटे तस्कर को दबोचा

-50 लाख रुपए अंतरराष्ट्रीय मूल्य की 505 ग्राम ब्राउनशुगर ले जा रहे थे।

-आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, मिला रिमांड।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। पुलिस ने 50 लाख रुपए अंतरराष्ट्रीय मूल्य की 505 ग्राम ब्राउनशुगर के साथ तस्कर मां-बेटे को गिरफ्तार किया।

मुखबीर से मिली जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी स्टेशन रोड किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

सूचना थी कि बस क्रमांक एमपी 09 एए 8951  में एक महिला जिसने जमुनी रंग का हिजाब पहना हैं। इसके साथ बड़े बाल व छोटी वाला एक लडका सफेद रंग की शर्ट पहने है। ये दोनों अवैध ब्राउन शुगर स्मेक लेकर इंदौर तरफ जाने वाले हैं। उक्त बस शाम 7 बजे के करीबन फव्वारा चौक से चलेगी तथा ये उसमे बैठेंगे। बस चलते ही इन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस टीम ने इनकी तलाशी ली। उनसे 505 ग्राम ब्राउन शुगर स्मेक बरामद की गई। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम अफजल खान पिता खलील खान पठान (24) निवासी आकोट फेल अकोला महाराष्ट्र तथा मल्लिका खातून पति खलील खान पठान (55) निवासी आकोट फेल अकोला महाराष्ट्र बताया। धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में इन्हें गिरफ्तार किया गया।

आरोपिगणों को बुधवार न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहां पुलिस को आरोपियों का रिमांड मिला है। पुलिस द्वारा इस गिरोह के रतलाम तथा अन्य स्थानों पर सदस्यों के बारे मे तथा पूर्व में भी तस्करी से जुड़े होने संबंधी पूछताछ की जाएगी।

कार्रवाई में निरीक्षक किशोर पाटनवाला थाना प्रभारी के अलावा उप.निरी. सचिन डावर, उ.नि. सत्येन्द्र रघुवंशी, स.उ.नि. प्रदीप शर्मा, स.उ.नि. आईएम खान, स.उ.नि. एम.आई. खान, प्र.आर मुकेश औसारी, आर दीपक मकवाना, निलेश पाठक, आरक्षक अभिषेक पाठक, महिला आर. प्रतिभा परिहार, आरक्षक जितेन्द्रसिंह, आर.विजय शेखावत, आर. पवन मेहता, आरक्षक धर्मेन्द्र मईडा, आरक्षक मुकेश कुमावत, आरक्षक राहुल मारु शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.