Logo
ब्रेकिंग
संतों के करकमलों से संत आचार संहिता एवं मार्गदर्शिका’ पुस्तक का विमोचन रतलाम में शिक्षा क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ संन्यास स्वर्ण जयंती वर्ष....राष्ट्र संत हरिराम जी शास्त्री महाराज लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्... लूणी रीछा स्टेशन पर मचा हड़कंप.... ट्रेन में धुंआ निकलते ही घबराए यात्री कोच से बाहर आ गए रतलाम में पहली बार पट्टाभिषेक महोत्सव का नज़ारा....पंचामृत से अभिषेक, मंत्रोच्चार के बीच आनंद गिरी मह... मंदसौर टावर वेगन डिरेलमेंट का फंसा पेंच....मामले को दबाने में उलझे जिम्मेदारी, व्हील बदलना पड़ रहा भा... नन्ही शतरंज प्रतिभा का कमाल...कायरा नैनानी मप्र राज्य शतरंज चैंपियनशिप अंडर-7 वर्ग में शानदार प्रदर्... डाक्टरी जांच पर सवाल....बड़ौदा ड्यूटी पर गए लोको पायलट भगीरथ मीणा का हार्टअटैक से निधन, आधे घंटे पहले... रेलवे फाउंटेन के चेम्बर जाम, गनीमत है कुत्ते नहीं बैठ रहे, पेयजल स्थान पर गंदगी, यात्री पानी पिए तो ... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा.... नानीबाई का मायरा कथा में लीन हुए श्रद्धालु, छप्पन भोग के सा...

30 जुआरी ढाई लाख रुपए के साथ पकड़ाए, पुलिस ने राशि सहित 31 मोबाइल जब्त किए

30 जुआरी ढाई लाख रुपए के साथ पकड़ाए, पुलिस ने राशि सहित 31 मोबाइल जब्त किए
-स्टेशन रोड पुलिस थाना ने डाली प्रतापनगर क्षेत्र में दबिश।
-जुआरियों से 10 ताश की गड्डी व 31 मोबाइल जब्त किए।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। पुलिस ने प्रतापनगर क्षेत्र में जुआ संचालन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 जुआरियों को पकड़ा। उनसे ढाई लाख से अधिक की राशि सहित जुआ उपकरण व 31 मोबाइल जब्त किए।
मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक रतलाम सिध्दार्थ बहुगुणा द्वारा जिले के थाना प्रभारियो को जुए सट्टे पर कार्यवाही कर अंकुश लगाने के लिए मुहिम चलाई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनिल पाटीदार व नगर पुलिस अधीक्षक हेमन्त चौहान के मार्गदर्शन मे रविवार को यह कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी स्टेशन रोड किशोर पाटनवाला व पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि डी-1, प्रताप नगर में स्वप्निल सिंह के मकान की तीसरी मंजिल पर एक बड़ा जुआ चल रहा है। जिसमें काफी लोग बेठकर जुआ खेल रहे है। मकान मालिक अपने मकान से यह जुआ संचालन करवा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके पर कई में लोग इकट्ठा होकर जुआ खेलते मिले। जिनमें जुआरी जितेन्द्र सिह, गणपत बागरी, विनोद लोहार, गोपाल राठौर, राजा खान, अब्दुल अजीज, अबरार हुसैन, असपाक खान, रईस कुरैशी, दिनेश सिलावट, रुस्तम खोखर, अमजद मेवाती, शेरा मेवाती , सलीम बक्श, सलीम शाह, नटवर मेवाडा, पप्पन खा, जावेद खा आमीन खान, रमेश धाकड, हिम्मत कुमावत, मोहम्मद लई शेख, महिपाल सिह, असरफ हुसैन, अजहर खान, संजु कुमार, विजय राठौर, शाकीर अंसारी, शानु शाह, इरफान हूसैन जुआ खेल रहे थे। जिन्हे पकड़कर मौके पर से कुल जुआ राशि 2 लाख 57 हजार 220 रुपए, 10 ताश की गड्डी एवं 31 मोबाईल जब्त किए। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.