Logo
ब्रेकिंग
रेल यात्राओं की अनियमितता, उभरने लगे पुराने जख्‍म....राम जी के भक्‍तों को भी नहीं छोड़ा, फर्जी अवकाश... ऐसे पहुंचा दिया जाएगा फर्म विशेष को लाभ?....टेंडर की शर्तें एवं एस्टीमेट गोलमाल, रेलवे कमर्शियल डिपा... अधिकारियों में चढ़ा होली का ऐसा रंग....कलेक्टर मेडम खूब थिरकी, डीआरएम ने गले लग उड़ाया गुलाल ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाली लाश रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल ..... 'सात्विक होलिका' का दहन, पर्यावरण संरक्ष... राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार....अनिल पुरोहित अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय ... स्नेह, सहयोग से तीन वर्षों का सफल सफर..1095 दिनों तक पाठकों का प्यार, राह पर चलने की मिलती रही ताक़त दैय्या रे, दैय्या रे, चढ़ गयो पापी बिछुआ...कैसो रे पापी बिछुआ, बिछुआ...। विजिलेंस के डंक का ज़हर उतार... कर्मचारी जगत के हीरा है हीरालाल ....ग्राम नाल के प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर मिला अनोखा प्यार, ... जीआरपी का ट्रॉफी पर कब्जा...स्व. पुरोहित क्रिकेट टूर्नामेंट में इंजीनियरिंग विभाग की टीम को हराकर जी...

अधिवेशन में दिखाई एकजुटता, गिनाई उपलब्धि व निकाली एनपीएस के विरोध में रैली

-रैली जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट से वर्कशॉप तक निकाली।
-रेल मंडल के दाहोद में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ का हुआ अधिवेशन।


न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ मंडल रतलाम के दाहोद में केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक हुई। इसमें संघ के महामंत्री आरजी काबर और अध्यक्ष शरीफ खान पठान ने संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही मजदूर संघ द्वारा रनिंग स्टाफ के लिए किए कामों की जानकारी दी। इस मौके पर एनपीएस के विरोध में रैली निकली गई। इस पर मंडल पदाधिकारी द्वारा काबर व पठान का स्वागत किया।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया कि विगत दिनों रेल प्रशासन ने उज्जैन और चित्तौड़ मुख्यालय की मेल एक्सप्रेस, पैसेंजर, मालगाड़ी पदों को सरेंडर करके इंदौर स्थानांतरित के तुगलकी आदेश जारी किए गए थे।
जिस पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ रतलाम के मंडल मंत्री अभिलाष नागर के नेतृत्व में उज्जैन और चित्तौड़ बचाओ संयुक्त मोर्चे के तत्वाधान में रेलकर्मियों द्वारा लगातार रेल प्रशासन के आदेशों का विरोध प्रदर्शन किया था। महामंत्री काबर और अध्यक्ष पठान द्वारा महाप्रबंधक से चर्चा कर आदेश निरस्त करवाने के लिए लगातार दबाव बनाया। जिसके फलस्वरूप मंडल रेल प्रबंधक द्वारा दोनों मुख्यालय की पोस्ट को यथावत रखने पर सहमति दी।
अधिवेशन में उज्जैन रनिंग स्टाफ द्वारा काबर और पठान का शाल और श्रीफल भेंट करके स्वागत करके आभार प्रकट किया। इस तुगलकी आदेश को जल्दी निरस्त करवाने का निवेदन किया।

कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली में भरी हुंकार

दाहोद में सहायक महामंत्री बीके गर्ग के मार्गदर्शन में शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में एनपीएस को रद्द करने के लिए भी वाहन रैली का आयोजन किया। यह रैली जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट से वर्कशॉप तक निकाली गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रफीक मंसूरी, सहायक मंडल मंत्री प्रताप गिरी, सचिन मिश्रा, मंडल कोषाध्यक्ष चैतन्य चौधरी, सीडब्ल्यूसी सदस्य एसके यादव, देवेंद्र हाड़ा, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, शाखा सचिव य संयुक्त मंडल मंत्री प्रताप गिरी, भाई वाजिद खान, शाखा सचिव संजय कुमार, राजेंद्र चौधरी, हिमांशु पिटारे, गौरव ठाकुर, शाखा अध्यक्ष दीपक गुप्ता, गौरव, योगेश पाल, आसाराम मीणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे l

Leave A Reply

Your email address will not be published.