Logo
ब्रेकिंग
रेल यात्राओं की अनियमितता, उभरने लगे पुराने जख्‍म....राम जी के भक्‍तों को भी नहीं छोड़ा, फर्जी अवकाश... ऐसे पहुंचा दिया जाएगा फर्म विशेष को लाभ?....टेंडर की शर्तें एवं एस्टीमेट गोलमाल, रेलवे कमर्शियल डिपा... अधिकारियों में चढ़ा होली का ऐसा रंग....कलेक्टर मेडम खूब थिरकी, डीआरएम ने गले लग उड़ाया गुलाल ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाली लाश रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल ..... 'सात्विक होलिका' का दहन, पर्यावरण संरक्ष... राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार....अनिल पुरोहित अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय ... स्नेह, सहयोग से तीन वर्षों का सफल सफर..1095 दिनों तक पाठकों का प्यार, राह पर चलने की मिलती रही ताक़त दैय्या रे, दैय्या रे, चढ़ गयो पापी बिछुआ...कैसो रे पापी बिछुआ, बिछुआ...। विजिलेंस के डंक का ज़हर उतार... कर्मचारी जगत के हीरा है हीरालाल ....ग्राम नाल के प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर मिला अनोखा प्यार, ... जीआरपी का ट्रॉफी पर कब्जा...स्व. पुरोहित क्रिकेट टूर्नामेंट में इंजीनियरिंग विभाग की टीम को हराकर जी...

‘भांजगड़िया’ फ़िल्म से आदिवासी समाज की न्याय व्यवस्था को देश-दुनिया में मिलेगी पहचान


-फ़िल्म डायरेक्टर केआर रेड्डी व प्रोड्यूसर अमृत मकवाना की पत्रकारवार्ता।
-आगामी फ़िल्म प्रोजेक्ट की जानकारी से मीडिया से रूबरू फ़िल्म निर्माण की यूनिट।
-रतलाम सहित आलीराजपुर, बड़वानी के आदिवासी अंचल में होगी शूटिंग।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। आदिवासी समाज की सालों पुरानी सामाजिक न्याय व समझौता व्यवस्था को पहली बार फ़िल्म के माध्यम से लोगों के बीच लाया जाएगा। इस थीम पर फिल्म ‘भांजगड़िया बनाई जाएगी। इसकी शूटिंग रतलाम जिले सहित आलीराजपुर व बड़वानी की चयनित लोकेशन पर की जाएगी। फ़िल्म निर्माण में प्रयास रहेंगे कि यह यह अवॉर्ड विनर के लिए नामित हो।
यह बात फ़िल्म के डायरेक्टर केआर रेड्डी ने शुक्रवार को दो बत्ती स्थित होटल स्वाद एवेन्यू में आयोजित पत्रकारवार्ता में कही। वे यहां फ़िल्म से जुड़ी तैयारियों के सिलसिले में रतलाम आए थे।
रेड्डी ने बताया कि वह धर्मेंद, ऋषिकपूर, गोविंदा सहित अन्य की बड़े कलाकारों के साथ कमर्शियल फ़िल्म बना चुके है। दर्शकों का रूझान अब समाज संस्कृति सहित रियल स्टोरी पर बन रही फिल्मो की ओर बढ़ने लगा है। आदिवासी समाज की न्याय व्यवस्था थीम की फ़िल्म भांजगड़िया का सब्जेक्ट भी अच्छा लगा है। इसलिए इस फ़िल्म को बनाने का बीड़ा उठाया है। फ़िल्म में म्यूजिक डायरेक्टर आदित्य गौड़ तथा गीतकार यशपाल तंवर रहेंगे।

इंदौर व रतलाम की खुशबू निराली

फ़िल्म डायरेक्टर रेड्डी ने बताया कि वे हैदराबाद से हवाई यात्रा कर इंदौर होते रतलाम आए। इन दोनों शहर की मिट्टी की खुशबू अलग ही है। लोगों में मेलमिलाप व आत्मीयता देखते ही बनती है। अगली बार यहां आकर फ़िल्म की लोकेशन पर काम पूरा करेंगे। संभवतः एक साल के अंतराल में फ़िल्म पूरी कर ली जाएगी।

साउथ की फिल्मों में कड़ी मेहनत

साउथ व हिंदी फिल्म निर्माण में समानता विषय पर पूछे गए सवाल पर रेड्डी ने कहा कि साउथ की फिल्मों निर्माण के लिए कड़ी मेहनत की जाती है। यही वजह है कि साउथ की फिल्में दूसरी भाषाओं में रिमेक किया जाता है। भांजगड़िया फ़िल्म निर्माण में भी साउथ की तकनीक का इस्तेमाल जरूर होगा।

आदिवासी संस्कृति में भलीभांति परिचित

फिल्म के प्रोड्यूसर अमृत मकवाना ने कहा कि वह पिछले 15 साल से मुंबई में फिल्म लाइन से जुड़े है। मूलतः बांसवाड़ा का निवासी होने से आदिवासी संस्कृति से भलीभांति परिचित हु। यही वजह है कि भांजगड़िया शीर्षक से बनने वाली फिल्म में आदिवासी न्याय व्यवस्था  को जनमानस तक पहुंचाया जाएगा। यह समाज की जागृति की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगी। पत्रकारवार्ता के दौरान ध्रुवलाल निनामा, गगन वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.