Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

नामली कृषि उपज उप मंडी को स्वतंत्र मंडी बनाएं, विधायक प्रतिनिधि कीर्ति ने सिंधिया से की मुलाकात

 

-स्वतंत्र मंडी बनाने के लिए दिए ज्ञापन में की गई मांग।
-भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य केके सिंह के साथ मुलाकात।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जिले की नामली कृषि उपज उप मंडी को स्वतंत्र मंडी का दर्जा दिलाने की मांग उठी है। इसके लिए भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा के नेतृत्व मे सिंधिया फैंस क्लब जिला अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि कीर्ति कुमार जायसवाल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाक़ात की। उन्होंने मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपकर सिंधिया से मांग की है कि जल्द से जल्द नामली कृषि उपज उप मंडी को स्वंत्रत्र मंडी का दर्जा दिलवाया जाएं। इससे नामली क्षेत्र में विकास होगा व किसानों को लाभ मिलेगा।


जायसवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कृषि मंत्री कमल पटेल से इस संबंध में फ़ोन पर बात कर नामली को जल्द ही स्वंत्रत मंडी बनाने की विस्तार से चर्चा की। मामले में प्रशासनिक प्रक्रिया जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds