Logo
ब्रेकिंग
धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क... रेल मंत्री साहब, C&W स्टाफ की कमी दूर की जाए.... रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला PRKP का प्रतिनिधि...

धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरती से ‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज कराया नाम

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम।  धार नगर में 7 सितंबर (सोमवार) को बाबा धारनाथ भगवान की भव्य एवं राजसी (छबीना) सवारी का आयोजन अपार जनसैलाब और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस दिव्य आयोजन के दौरान आदेश आरती मंडल द्वारा बाबा महाकाल का अलौकिक विग्रह निकाला गया, जिसे 21 किलोग्राम शुद्ध चांदी से सुसज्जित किया गया था। इस सवारी का मुख्य आकर्षण राष्ट्रपति पदक प्राप्त पंडित कुलदीप गुरु (रतलाम वाले) द्वारा बनाई गई एक अभूतपूर्व आध्यात्मिक उपलब्धि रही।

​पं. कुलदीप गुरु ने चलित रथ पर निरंतर 9 घंटे 11 मिनट तक एकल अखंड आरती कर ‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में अपना नाम दर्ज कराकर इतिहास रच दिया। इस दौरान उन्होंने 11 किलोग्राम कपूर और 5 किलोग्राम शुद्ध घी का उपयोग करते हुए विभिन्न शैलियों में आरती उतारी। यह आध्यात्मिक साधना वहां मौजूद श्रद्धालुओं के लिए अकल्पनीय और अलौकिक अनुभव थी। इस पूरी महाआरती का सीधा प्रसारण कई राष्ट्रीय समाचार चैनलों पर किया गया, जिसे देशभर के लाखों श्रद्धालुओं ने देखा।

​इस कीर्तिमान की पुष्टि के लिए लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की जूरी विशेष रूप से धार में उपस्थित रही। आरती के समापन पर धान मंडी स्थित श्री विजय श्री हनुमान मंदिर चौराहे पर भव्य मंच से नगरवासियों द्वारा सार्वजनिक रूप से आदेश आरती मंडल और पं. कुलदीप गुरु का अभिनंदन किया गया। जूरी की उपस्थिति में उन्हें विश्व रिकॉर्ड का आधिकारिक प्रमाणपत्र सौंपा गया।

​आदेश आरती मंडल के संचालक भावेश राठौर ने बताया कि इस ऐतिहासिक सफलता के बाद पं. कुलदीप गुरु का अगला संकल्प 11 घंटे 21 मिनट की निरंतर एकल आरती कर ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में नाम दर्ज कराने का है।

​इस गौरवमयी क्षण के दौरान गायक कीर्ति शुक्ला, राहुल सिंह राठौर, मयंक शुक्ला, सौरभ सोनी, कथावाचक रवि गुरुजी, सुजल राठौड़ सहित महाकाल भक्त मंडल के प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.