Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

इस सूचना ने सभी को चौकाया, कांग्रेस में शोक की लहर: नेता बंशीलाल गांधी, रंजीत डंग और पार्षद नासिर कुरैशी का निधन

न्यूज जंक्शन-18

​रतलाम। शहर के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में उस वक्त गहरा शोक छा गया, जब कांग्रेस पार्टी से जुड़े तीन प्रमुख नेताओं के अचानक निधन की खबर सामने आई। अपने-अपने क्षेत्रों में अपनी खास पहचान रखने वाले इन दिग्गज नेताओं की रुखसती से पूरे शहरवासी और कांग्रेस कार्यकर्ता स्तब्ध हैं।

​फोटो- बंशीलाल गांधी। 

पूर्व दिग्गज नेताओं का जाना बड़ा आघात

दिन की शुरुआत में ही कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता बंशीलाल गांधी (87) और वरिष्ठ नेता रंजीत डंग (68) के निधन की दुखद खबर आई। डंग रतलाम के समाजसेवी व श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक संस्थान के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत गुरनाम सिंह, स्व. सुरेंद्र पाल सिंह व सतपाल सिंह के भाई थे।

दोनों ही नेताओं ने लंबे समय तक पार्टी और समाज की सेवा की थी। उनकी गिनती क्षेत्र के प्रभावशाली और जमीनी नेताओं में होती थी। उनके जाने से पार्टी संगठन को एक अपूरणीय क्षति पहुंची है। रिटायर्ड खेल अधिकारी जोस चाको का कहना है कि वे स्व. श्री गांधी को हर साल 9 सितंबर जन्मदिन की शुभकामना देते आए। इंदौर में गांधी का निधन की सूचना दुखद है।

​जुलूस के दौरान बिगड़ी पार्षद नासिर कुरैशी की तबीयत

शोक के इस माहौल के बीच बाद में कांग्रेसी पार्षद नासिर कुरैशी (65) के निधन की खबर ने सभी को हतप्रभ कर दिया। कांग्रेस के पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि कुरैशी सीरत कमेटी के सदस्य थे। ईद-उल-मिलादुन्नबी के मुबारक जुलूस में शिरकत करने पहुंचे थे। शहर सराय चौराहा पर इनका सम्मान किया गया। कुछ दूर चलने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे गिर पड़े।

फोटो- नासिर कुरैशी। 

​घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोग और परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

​शहर में शोक की लहर

एक ही दिन में तीन नामचीन कांग्रेसी चेहरों के इस तरह अचानक चले जाने से रतलाम का राजनीतिक माहौल गमगीन हो गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और शहरवासियों ने तीनों नेताओं के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

फ़ोटो- बुधवार को ईद के जुलूस के दौरान युवा नेता सैयद सोहेल काजी का साफा बांधकर सम्मान करते दिवंगत पार्षद नासिर कुरेशी। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.