Logo
ब्रेकिंग
ताकि राखी की मिठास व शुद्धता बरकरार रहे.... रक्षाबंधन को लेकर खाद्य विभाग अलर्ट, प्रतिष्ठानों का निर... रेलवे की हफ्ता वसूली का CBI ने किया पर्दाफाश: जोगेश्वरी के दुकानदार को धमकी दे रहा SSE 16,000 की रिश... रतलाम जिला फुटबॉल संघ की नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन, शांतिलाल वर्मा अध्यक्ष और राजेश कौशल सचि... कोटा-रतलाम रनिंग स्टाफ विवाद: रतलाम के लोको पायलटों को नहीं चलाने दे रहे ट्रेनें, यूनियन ने मंडल रेल... इस बेटी ने किया रतलाम का नाम रोशन.... आयुषी प्रजापति ने दिल्ली से प्रकाशित की अंग्रेजी भाषा और व्यक्... रॉयल कॉलेज में महर्षि श्री अरविंद जी की जयंती पखवाड़े के अंतर्गत जिला स्तरीय व्याख्यानमाला का आयोजन पश्चिम रेलवे जीएम का ऐसा निरीक्षण....नियम ताक पर, लाइट इंजन में सैलून व कोच की बनाई ट्रेन, रात 10 बज... रेलवे स्टेशन पर महामंत्री का स्वागत-: काबर बोले- एनएफआईआर/वेरेमस रेल कर्मचारियों को 8वें पे कमीशन का... रतलाम में बड़ा हादसा: पैराडाइज वैली में पिकनिक मनाने गए दो शिक्षकों और एक छात्र की कुंड में डूबने से... संत विशोकानंद जी महाराज का आह्वान: 17 वर्ष की उम्र में हो उपनयन संस्कार, 60 के बाद धर्म मार्ग पर बढ़...

ताकि राखी की मिठास व शुद्धता बरकरार रहे…. रक्षाबंधन को लेकर खाद्य विभाग अलर्ट, प्रतिष्ठानों का निरीक्षण मावा एवं सेव सहित नमूने लिए

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच की जा रही है। इसी क्रम में 25 अगस्त को सैलाना, जावरा सहित रतलाम के स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। बुधवार भी यह प्रकिया जारी रहेगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति बघेल द्वारा गुना चौक जावरा स्थित अग्रवाल मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया। मौके पर मावा एवं सेव के नमूने जांच हेतु लिए गए। प्रतिष्ठान संचालक को परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य लाइसेंस प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में सोमवारिया बाजार जावरा स्थित अरोड़ा नमकीन सेंटर का निरीक्षण किया गया। यहां खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत सेव एवं पेड़ा के नमूने जांच हेतु लिए गए। मौके पर प्रतिष्ठान संचालक से पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड, मेडिकल सर्टिफिकेट पानी की टेस्टिंग रिपोर्ट सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति बघेल ने बताया कि दोनों प्रतिष्ठानों से लिए गए कुल चार नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इसी तरह सैलाना में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया के नेतृत्व में सैलाना क्षेत्र की विभिन्न दुकानों पर खाद्य पदार्थों के सैंपल (नमूने) लिए गए।


दुकानों से लिए गए सैंपल:- कार्रवाई में जोधपुर मिष्ठान भंडार (बस स्टैंड, सैलाना) काजू कतली और घेवर के दो नमूने।
इसी तरह परमार कचौड़ी (गांधी मार्ग, सैलाना) पर मावा पेड़ा का नमूना। रंजित नमकीन एवं मिष्ठान भंडार (सदर बाजार, सैलाना) पर मावा बर्फी का नमूना। श्री होरी पैलेस (वल्लभ मार्ग, सैलाना) पर मावा बर्फी का नमून लिया गया। विभाग द्वारा संग्रह किए गए सभी नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.