Logo
ब्रेकिंग
जीएम के कड़े तेवर भी बेअसर... गंदगी पर सीएमआई को सस्पेंड करने के दिए थे आदेश, दो दिन बाद भी फाइल अटक... भाजपा का रक्षाबंधन महोत्सव.....भाजपा जिलाध्यक्ष को राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन इस सूचना ने सभी को चौकाया, कांग्रेस में शोक की लहर: नेता बंशीलाल गांधी, रंजीत डंग और पार्षद नासिर कु... ताकि राखी की मिठास व शुद्धता बरकरार रहे.... रक्षाबंधन को लेकर खाद्य विभाग अलर्ट, प्रतिष्ठानों का निर... रेलवे की हफ्ता वसूली का CBI ने किया पर्दाफाश: जोगेश्वरी के दुकानदार को धमकी दे रहा SSE 16,000 की रिश... रतलाम जिला फुटबॉल संघ की नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन, शांतिलाल वर्मा अध्यक्ष और राजेश कौशल सचि... कोटा-रतलाम रनिंग स्टाफ विवाद: रतलाम के लोको पायलटों को नहीं चलाने दे रहे ट्रेनें, यूनियन ने मंडल रेल... इस बेटी ने किया रतलाम का नाम रोशन.... आयुषी प्रजापति ने दिल्ली से प्रकाशित की अंग्रेजी भाषा और व्यक्... रॉयल कॉलेज में महर्षि श्री अरविंद जी की जयंती पखवाड़े के अंतर्गत जिला स्तरीय व्याख्यानमाला का आयोजन पश्चिम रेलवे जीएम का ऐसा निरीक्षण....नियम ताक पर, लाइट इंजन में सैलून व कोच की बनाई ट्रेन, रात 10 बज...

इस सूचना ने सभी को चौकाया, कांग्रेस में शोक की लहर: नेता बंशीलाल गांधी, रंजीत डंग और पार्षद नासिर कुरैशी का निधन

न्यूज जंक्शन-18

रतलाम। शहर के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में उस वक्त गहरा शोक छा गया, जब कांग्रेस पार्टी से जुड़े तीन प्रमुख नेताओं के अचानक निधन की खबर सामने आई। अपने-अपने क्षेत्रों में अपनी खास पहचान रखने वाले इन दिग्गज नेताओं की रुखसती से पूरे शहरवासी और कांग्रेस कार्यकर्ता स्तब्ध हैं।

​फोटो- बंशीलाल गांधी। 

पूर्व दिग्गज नेताओं का जाना बड़ा आघात

दिन की शुरुआत में ही कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता बंशीलाल गांधी (87) और वरिष्ठ नेता रंजीत डंग (68) के निधन की दुखद खबर आई। डंग रतलाम के समाजसेवी व श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक संस्थान के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत गुरनाम सिंह, स्व. सुरेंद्र पाल सिंह व सतपाल सिंह के भाई थे।

दोनों ही नेताओं ने लंबे समय तक पार्टी और समाज की सेवा की थी। उनकी गिनती क्षेत्र के प्रभावशाली और जमीनी नेताओं में होती थी। उनके जाने से पार्टी संगठन को एक अपूरणीय क्षति पहुंची है। रिटायर्ड खेल अधिकारी जोस चाको का कहना है कि वे स्व. श्री गांधी को हर साल 9 सितंबर जन्मदिन की शुभकामना देते आए। इंदौर में गांधी का निधन की सूचना दुखद है।

जुलूस के दौरान बिगड़ी पार्षद नासिर कुरैशी की तबीयत

शोक के इस माहौल के बीच बाद में कांग्रेसी पार्षद नासिर कुरैशी (65) के निधन की खबर ने सभी को हतप्रभ कर दिया। कांग्रेस के पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि कुरैशी सीरत कमेटी के सदस्य थे। ईद-उल-मिलादुन्नबी के मुबारक जुलूस में शिरकत करने पहुंचे थे। शहर सराय चौराहा पर इनका सम्मान किया गया। कुछ दूर चलने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे गिर पड़े।

फोटो- नासिर कुरैशी। 

​घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोग और परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शहर में शोक की लहर

एक ही दिन में तीन नामचीन कांग्रेसी चेहरों के इस तरह अचानक चले जाने से रतलाम का राजनीतिक माहौल गमगीन हो गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और शहरवासियों ने तीनों नेताओं के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

फ़ोटो- बुधवार को ईद के जुलूस के दौरान युवा नेता सैयद सोहेल काजी का साफा बांधकर सम्मान करते दिवंगत पार्षद नासिर कुरेशी। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds