Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

भाजपा का रक्षाबंधन महोत्सव…..भाजपा जिलाध्यक्ष को राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को रक्षाबंधन महोत्सव का भव्य आयोजन किया। इसमें उपस्थित बहनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं अतिथिगणों को राखी बांधी और रक्षा का वचन लिया। भाईयों ने बहनों को रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का वचन दिया।

महोत्सव में सांसद अनिता चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष, उनकी धर्मपत्नी नीतू उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी सहित भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं असंख्य कार्यकर्तागण मौजूद रहें।
आरंभ में जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति त्यौहारों से समृद्ध है और इसमें हर त्यौहार का अपना महत्व है। रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन मुख्यमंत्री जी के आव्हान पर किया गया है और इससे हमारी संस्कृति का विकास होगा। संस्कृति के बिना विकास संभव नहीं है। राखी, होली व दीपावली के त्योहार रिश्तों को निभाने का संदेश देते है। इन त्योहारों के मूल अर्थ को समझ कर सभी समाज के विकास में अपना योगदान दें और अपने मन, परिवार और समाज में आनंद, उत्सव के साथ समृद्धि का माहौल बनाए।


सांसद श्रीमती चौहान ने रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भाई-बहनों के अटूट प्रेम के प्रतीक इस पर्व को यादगार बताया। उन्होंने सबसे पहले राखी बांधकर मुंह मीठा कराया । महोत्सव में जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने सपत्निक मंच पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी बहनों से राखी बंधवाई। महापौर श्री पटेल का भी राखी बांधकर मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम का संचालन राहुल रांका द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिता कटारिया ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.