Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

जीएम के कड़े तेवर भी बेअसर… गंदगी पर सीएमआई को सस्पेंड करने के दिए थे आदेश, दो दिन बाद भी फाइल अटकी

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम/मंदसौर। पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक (GM) रामाश्रय पांडेय के हालिया रतलाम मंडल दौरे के दौरान मंदसौर रेलवे स्टेशन पर लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। निरीक्षण के दौरान जीएम ने जब स्टेशन परिसर और शौचालयों में भारी गंदगी देखी। तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित कमर्शियल इंस्पेक्टर (CMI) को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के मौखिक निर्देश दिए थे। हालांकि, विभागीय सूत्रों के मुताबिक इस बात को दो दिन बीत जाने के बाद भी रेल मंडल प्रशासन द्वारा निलंबन के लिखित आदेश जारी नहीं किए गए हैं।

​महाप्रबंधक के मौखिक आदेशों के बावजूद अब तक कार्रवाई न होना रेलवे महकमे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने लगा है। मंडल स्तर पर अफसरों की यह सुस्ती यह दर्शाती है कि शीर्ष अधिकारियों के निर्देशों का पालन कराने में कितनी ढिलाई बरती जा रही है।

बता दें कि जीएम पांडेय के निरीक्षण के दौरान रेलवे के सीनियर अफसर साथ थे। लेकिन कमर्शियल विभाग की ओर से डीसीएम अमले में शामिल हुए थे।

​निरीक्षण में खुली थी दावों की पोल:- दो दिन पूर्व जीएम के रतलाम मंडल दौरे के तहत मंदसौर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई की स्थिति बेहद बदहाल पाई गई। विशेष रूप से शौचालयों में फैली गंदगी को देखकर जीएम ने ऑन-द-स्पॉट जवाबदेही तय करते हुए सीएमआई को सस्पेंड करने के निर्देश दिए थे।

​आदेश का इंतजार, चर्चाओं का बाजार गर्म:- आमतौर पर महाप्रबंधक स्तर के अधिकारियों के निर्देशों पर तत्काल अमल किया जाता है। लेकिन दो दिन बाद भी रेलवे विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी न होना चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि रेल मंडल प्रशासन इस मामले में कब तक लिखित आदेश जारी करता है या फिर मामला ठंडे बस्ते में ही पड़ा रहेगा।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि सीएमआई पिछले 15 सालों से मंदसौर-नीमच में नियुक्त है। जबकि रतलाम के सीएमआई की प्रॉपर्टी की देखभाल के काम भी इन्ही मंदसौर सीएमआई के जिम्मे है। आशंका जताई जा रही हैं कि इस सांठगांठ का असर हो सकता है कि अभी तक अधिकारी द्वारा निलंबन आदेश जारी नहीं किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.