Logo
ब्रेकिंग
एक्सप्रेस वे से उतरा वाहन, अप्रोच रोड पर भीषण हादसा: ट्रक-पिकअप की भिड़ंत के बाद लगी आग, जिंदा जला च... सर, आवेदन कैसे करें, डीआरएम से मांग....जे.ई. टेलीकॉम LDCE के आवेदन के लिए HRMS विकल्प उपलब्ध कराए, अ... ​ऐसी मनमर्जी: तीन माह से ट्रैवलिंग अलाउंस भुगतान नहीं....वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने उठाई इंदौर के ट... जीएम के कड़े तेवर भी बेअसर... गंदगी पर सीएमआई को सस्पेंड करने के दिए थे आदेश, दो दिन बाद भी फाइल अटक... भाजपा का रक्षाबंधन महोत्सव.....भाजपा जिलाध्यक्ष को राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन इस सूचना ने सभी को चौकाया, कांग्रेस में शोक की लहर: नेता बंशीलाल गांधी, रंजीत डंग और पार्षद नासिर कु... ताकि राखी की मिठास व शुद्धता बरकरार रहे.... रक्षाबंधन को लेकर खाद्य विभाग अलर्ट, प्रतिष्ठानों का निर... रेलवे की हफ्ता वसूली का CBI ने किया पर्दाफाश: जोगेश्वरी के दुकानदार को धमकी दे रहा SSE 16,000 की रिश... रतलाम जिला फुटबॉल संघ की नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन, शांतिलाल वर्मा अध्यक्ष और राजेश कौशल सचि... कोटा-रतलाम रनिंग स्टाफ विवाद: रतलाम के लोको पायलटों को नहीं चलाने दे रहे ट्रेनें, यूनियन ने मंडल रेल...

​ऐसी मनमर्जी: तीन माह से ट्रैवलिंग अलाउंस भुगतान नहीं….वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने उठाई इंदौर के टिकट चेकिंग स्टाफ के बकाया भुगतान की मांग

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम / इंदौर। इंदौर में रेलवे चैकिंग स्टाफ सहित कमर्शियल विभाग के अधीन कार्यरत कर्मचारियों को इन दिनों एसीएम इंदौर की मनमानी के चलते यात्रा भत्ते के भुगतान के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ऐसी परेशानी जब कर्मचारियों ने वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ (रतलाम मंडल) पदाधिकारियों को बताई। तब इस संबंध में पत्र लिखकर भुगतान की मांग की गई है। 

मजदूर संघ ने इंदौर मुख्यालय पर पदस्थ टिकट चेकिंग स्टाफ के पिछले दो महीनों के रोके गए यात्रा भत्ते के अविलंब भुगतान को लेकर मंडल रेल प्रबंधक रतलाम को पत्र लिखा है। इसमें यह भी उल्लेख किया गया कि यह मनमानी हर बार की है।

मंडल मंत्री अभिलाष नागर द्वारा जारी इस पत्र (दिनांक 27 अगस्त 2026) के अनुसार, इंदौर मुख्यालय पर कार्यरत टिकट चेकिंग कर्मचारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्मठता से दिन-रात कार्य कर रेलवे राजस्व वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद ये कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को मुस्तैदी से निभाते हैं। इसके बावजूद यात्रा भुगतान रोकना रेलवे बोर्ड के निर्देशों के खिलाफ है।

​बिना ठोस कारण के रोका गया 3 माह से यात्रा भत्ता

​पत्र में उल्लेख किया गया है कि कर्मचारियों द्वारा अपने यात्रा भत्ते के पत्रक नियमानुसार एवं समय सीमा के भीतर संबंधित कार्यालय में जमा करा दिए गए थे। इसके बावजूद, सहायक वाणिज्य प्रबंधक (ACM) इंदौर द्वारा बिना किसी ठोस व उचित कारण के विगत 3 माह से (विशेषकर मई 2026 एवं जून 2026) का यात्रा भत्ता रोक कर रखा गया है, जबकि इससे पूर्व कर्मचारियों को यह नियमित रूप से प्राप्त हो रहा था।

​आगामी त्योहारों के कारण आर्थिक कठिनाई और कर्मचारियों में असंतोष

​यात्रा भत्ते का समय पर भुगतान न होने के कारण रेल कर्मचारियों में भारी असंतोष और आर्थिक कठिनाई व्यापत है। आने वाले त्योहारों के मौसम को देखते हुए कर्मचारियों को वित्तीय राहत दिया जाना अत्यंत आवश्यक है।

​अगस्त माह के वेतन में जोड़कर भुगतान करने की मांग

​वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने मंडल रेल प्रबंधक से अनुरोध किया है कि इंदौर टिकट चेकिंग स्टाफ के रुके हुए 02 माह (मई 2026 व जून 2026) के यात्रा भत्ते का भुगतान माह अगस्त 2026 के वेतन पत्रक में जोड़कर जल्द से जल्द कराया जाए तथा इस संबंध में की गई उचित कार्रवाई से संघ को अवगत कराया जाए।

परिषद ने भी उठाया मुद्दा, ललकारा :- इधर, यात्रा भुगतान के मुद्दे को लेकर पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद ने भी आवाज़ उठाई है। संगठन जोनल महामंत्री शिवलहरी शर्मा ने कहा कि चेकिंग सहित अन्य कर्मचारियों के यात्रा भत्ते भुगतान एसीएम द्वारा रोके जाने को लेकर डीआरएम से चर्चा की है। मनमानी की गई तो परिषद द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds