Logo
ब्रेकिंग
ताकि राखी की मिठास व शुद्धता बरकरार रहे.... रक्षाबंधन को लेकर खाद्य विभाग अलर्ट, प्रतिष्ठानों का निर... रेलवे की हफ्ता वसूली का CBI ने किया पर्दाफाश: जोगेश्वरी के दुकानदार को धमकी दे रहा SSE 16,000 की रिश... रतलाम जिला फुटबॉल संघ की नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन, शांतिलाल वर्मा अध्यक्ष और राजेश कौशल सचि... कोटा-रतलाम रनिंग स्टाफ विवाद: रतलाम के लोको पायलटों को नहीं चलाने दे रहे ट्रेनें, यूनियन ने मंडल रेल... इस बेटी ने किया रतलाम का नाम रोशन.... आयुषी प्रजापति ने दिल्ली से प्रकाशित की अंग्रेजी भाषा और व्यक्... रॉयल कॉलेज में महर्षि श्री अरविंद जी की जयंती पखवाड़े के अंतर्गत जिला स्तरीय व्याख्यानमाला का आयोजन पश्चिम रेलवे जीएम का ऐसा निरीक्षण....नियम ताक पर, लाइट इंजन में सैलून व कोच की बनाई ट्रेन, रात 10 बज... रेलवे स्टेशन पर महामंत्री का स्वागत-: काबर बोले- एनएफआईआर/वेरेमस रेल कर्मचारियों को 8वें पे कमीशन का... रतलाम में बड़ा हादसा: पैराडाइज वैली में पिकनिक मनाने गए दो शिक्षकों और एक छात्र की कुंड में डूबने से... संत विशोकानंद जी महाराज का आह्वान: 17 वर्ष की उम्र में हो उपनयन संस्कार, 60 के बाद धर्म मार्ग पर बढ़...

रेलवे की हफ्ता वसूली का CBI ने किया पर्दाफाश: जोगेश्वरी के दुकानदार को धमकी दे रहा SSE 16,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम/मुंबई। पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल अंतर्गत बांद्रा-सांताक्रुज क्षेत्र में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। सांताक्रुज में तैनात वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (SSE/Land) आशीष कुमार यादव को ₹16,000 की रिश्वत (हफ्ता वसूली) लेते हुए सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

दुकान तोड़ने की धमकी और ₹8,000 महीने की बांध ली ‘हफ्ता वसूली’- यह पूरा मामला जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन (पूर्व) के पास स्थित एक सैलून से जुड़ा है। जोगेश्वरी निवासी पीड़ित दुकानदार जितेंद्र लक्ष्मणसिंह ठाकुर ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले आरोपी रेलवे अधिकारी आशीष यादव उनकी दुकान पर पहुंचा। उसने दुकान को रेलवे की जमीन पर होने का दावा करते हुए उसे बुलडोजर से तुड़वाने की धमकी दी।
​कार्रवाई रोकने के एवज में अधिकारी ने शुरुआत में 20,000 रुपए की मांग की। बाद में सौदेबाजी कर आरोपी ने हर महीने 8,000 रुपए की ‘मंथली’ तय कर दी। इसके बाद आरोपी ने जून और जुलाई दो महीनों के बकाया भुगतान के नाम पर कुल 16,000 रुपए तुरंत देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

पीड़ित ने नहीं मानी हार, BKC में दर्ज कराई शिकायत:- रिश्वतखोर अधिकारी के आगे घुटने टेकने के बजाय पीड़ित दुकानदार ने 21 अगस्त 2026 को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करा दी। मामले में जांच अधिकारी पुलिस निरीक्षक अनूप कुमार मीणा है। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग के दो स्वतंत्र पंच गवाह के समक्ष कार्रवाई की गई। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत एफआईआर (RC 0262026A0017/2026) के तहत मामला दर्ज किया गया।

CBI के चक्रव्यूह में फंसा घूसखोर अधिकारी:- ​पंच गवाहों की मौजूदगी में शिकायत का गुप्त सत्यापन कराया गया। जिसमें रिश्वत मांगने का सच साबित हो गया। इसके बाद सीबीआई ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक सटीक योजना बनाई। 24 अगस्त 2026 की शाम करीब 5:45 बजे, जैसे ही पीड़ित ने सांताक्रुज में आरोपी SSE आशीष कुमार यादव को केमिकल लगे 16,000 रुपए के नोट सौंपे। आसपास सादे कपड़ों में पहले से मुस्तैद सीबीआई टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.